20 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Happy Birthday virendra Sehwag: इस वजह से गुस्से में कोच ने पकड़ा सहवाग का कॉलर, फिर गांगुली ने लिया ये एक्शन

वीरेंदर सहवाग के आउट होने पर टीम के कोच जान राइट बेहद नाराज़ हुए और गुस्से में उनका कॉलर पकड़ लिया। राइट की यह हरकत टीम के कप्तान सौरभ गांगुली को पसंद नहीं आई और उन्होंने राइट को टीम के कोच के पद से हटाने की मांग की थी।
2 min read
Google source verification
sehwaag.png

Happy Birthday virendra Sehwag: भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का आज 45वां जन्मदिन है। 20 अक्तूबर 1978 को दिल्ली के नजफगढ़ में जन्मे सहवाग ने बल्लेबाजी की परिभाषा ही बदल कर रख दी। सहवाग बिना क़दमों का इस्तेमाल किए बल्लेबाजी करते थे और दुनिया के किसी भी गेंदबाज की बखिया उधेड़ने की ताकत रखते थे। सहवाग जबतक क्रीज़ पर खड़े रहते थे जमकर रन बरसते थे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक बार भारतीय कोच ने सहवाग की कॉलर पकड़ ली थी और उन्हें गुस्से में धमकी दी थी।

90 के दशक में जब मैच फिक्सिंग विवाद के बाद कप्तान सौरभ गांगुली ने कप्तानी संभाली थी। भारतीय टीम की धुमिल हो चुकी प्रतिष्ठा को कोच जान राइट और दादा ने एक बार फिर स्थापित करने की ज़िम्मेदारी उठाई थी। गांगुली और जान राइट की जोड़ी ने भारतीय क्रिकेट टीम ने कई अहम सीरीजों में यादगार जीत दिलाई। इतना ही नहीं 2003 विश्व कप में भारत 20 साल बाद फाइनल भी खेला और उपविजेता बन कर उभरा।

लेकिन फिर एक समय ऐसा भी आया जब सहवाग के लिए गांगुली ने जान राइट को भारतीय क्रिकेट टीम के कोच के पद से हटाने की मांग की थी। राइट और सहवाग के बीच विवाद का किस्सा काफी दिनों तक चर्चा में रहा था। ये घटना साल 2002 की है। तब भारतीय टीम नेटवेस्ट ट्रॉफी में इंग्लैंड औऱ श्रीलंका की टीम के साथ त्रिकोणीय सीरीज खेल रही थी। डरबन में खेले जा रहे एक मैच में सहवाग अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे। लेकिन 60 बनाते ही सहवाग ने एक गलत शॉट खेला और वे आउट हो गए।

सहवाग का शॉट बेहद ढीला था और मैच से पहले राइट ने उन्हें समझाया था कि वे ऐसी लापरवाही न करें। लेकिन सहवाग ने उनकी बात नहीं मानी और उसी तरीके से आउट हो गए। यह देख राइट अपना आपा खो बैठे और जैसे ही सहवाग ड्रेसिंग रूम में आए, राइट ने उनका कॉलर पकड़ लिया। इसके बाद दोनों के बीच तीखी बहस भी हुई।

जब गांगुली को सारी जानकारी मिली तो वे राइट को हटाने पर अडिग हो गए। गांगुली का मानना था कि कोच को ऐसा व्यवहार नहीं करना चाहिए। लेकिन बाद में राइट ने सहवाग से माफी मांगी। तब जाकर गांगुली, सहवाग सहित पूरी टीम का गुस्सा ठंडा हुआ।

वनडे और टेस्ट में जड़े 8 हज़ार से ज्यादा रन -
पूर्व भारतीय क्रिकेटर सहवाग ने 104 टेस्ट मैचों में 8586 रन बनाए हैं। जिसमें 23 टेस्ट शतक और 32 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं 251 वनडे मैचों में सहवाग के 8273 रन ठोके हैं। जिसमें 15 सेंचुरी और 38 हाफ सेंचुरी शामिल हैं। वीरू ने मार्च 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करियर का आखिरी टेस्ट मैच खेला था। इंटरनैशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद वीरू सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहते हैं।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग