
gautam gambhir and rohit sharma
Gautam Gambhir Indian cricket team Coach: पूर्व खब्बू बल्लेबाज गौतम गंभीर को जब भारतीय टीम का मुख्य कोच बनाया गया था तो मीडिया में बड़े -बड़े दावे किए गए थे। लेकिन उनकी कोचिंग में भारतीय टीम का बुरा हाल है। पहले भारत को श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में हार झेलनी पड़ी और अब न्यूजीलैंड ने 36 साल बाद टीम इंडिया को उन्हीं के घर पर रौंद दिया।
श्रीलंका से भारत 27 साल में कभी द्विपक्षीय वनडे सीरीज़ नहीं हारा था। लेकिन गंभीर के कोच बनाने के बाद भारत श्रीलंका से 2-0 से सीरीज हार गया। चौंकाने वाली बात यह है कि श्रीलंका से हारने वाली टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज भी शामिल थे। इस सीरीज के तीनों मैचों में भारतीय टीम ऑल-आउट हुई थी। यह भी एक शर्मनाक रिकॉर्ड है। वनडे क्रिकेट के इतिहास में यह पहली बार था जब भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 30 विकेट गवाएं थे।
भारत इस कैलेंडर ईयर में अबतक एक भी वनडे मैच नहीं जीत पाया है और अब आगे इस साल कोई वनडे मैच नहीं खेला जाएगा। ऐसा 45 साल बाद हुआ, जब किसी कैलेंडर साल में भारतीय टीम एक भी वनडे ना जीत पाई है। आखिरी बार ऐसा साल 1979 में ऐसा हुआ था।
वहीं अब न्यूज़ीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भारतीय टीम को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। आखिरी बार 1988 में भारतीय टीम न्यूज़ीलैंड से कोई टेस्ट मैच हारी थी। इसी एक साथ चिन्नास्वामी स्टेडियम में टीम इंडिया के बढ़िया रिकॉर्ड पर भी बट्टा लग गया। आखिरी बार 19 साल पहले भारत चिन्नास्वामी स्टेडियम में हारा था। साल 2005 में पाकिस्तान ने यह कारनामा किया था।
यह इस साल भारत की अपनी हमीन पर दूसरी टेस्ट हार है। इससे पहले साल की शुरुआत में इंग्लैंड ने उन्हें हराया था। इसी के साथ एक और शर्मनाक रिकॉर्ड टीम इंडिया के साथ जुड़ गया। पूरे 12 साल बाद भारत अपने घर में एक साल में दो टेस्ट हारा है। पिछली बार महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में इंग्लैंड ने साल 2013 में भारत को उन्हीं की जमीन पर टेस्ट सीरीज़ में 2-1 से मात दी थी।
Updated on:
21 Oct 2024 11:26 am
Published on:
21 Oct 2024 11:10 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
