6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान, चोट के चलते पूजा वस्त्रकार बाहर

भारतीय महिला टीम 9 दिसंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20I सीरीज खेलेगी। इसके लिए बीसीसीआई ने भारतीय महिला टीम की 15 सदस्यों की घोषणा कर दी है। टीम से पूजा वस्त्रकर बाहर है क्योंकि उन्हें चोट लग गई थी, जिसे देखते हुए उनके चयन पर विचार नहीं किया गया, जबकि स्नेह राणा, डी हेमलता और किरण नवगिरे भी बाहर हैं, जो सभी एशिया कप का हिस्सा थीं, जिसे भारत ने जीता था।

2 min read
Google source verification
india_w.png

Indian women team: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान हो गया है। नौ दिसंबर से डीवाई पाटिल स्टेडियम में शुरू होने जा रही इस टी20 सीरीज के लिए बीसीसीआई ने 15 सदस्यीय महिला टीम की घोषणा की है। इस सीरीज में टीम का नेतृत्व हरमनप्रीत कौर करेंगी और स्मृति मंधाना उपकप्तान होंगी। वहीं इस श्रंख्ला में चोट के कारण पूजा वस्त्राकार बाहर हो गई हैं।

टीम से पूजा वस्त्रकर बाहर है क्योंकि उन्हें चोट लग गई थी, जिसे देखते हुए उनके चयन पर विचार नहीं किया गया, जबकि स्नेह राणा, डी हेमलता और किरण नवगिरे भी बाहर हैं, जो सभी एशिया कप का हिस्सा थीं, जिसे भारत ने जीता था। विकेटकीपर यास्तिका भाटिया एशिया कप का हिस्सा नहीं थीं, उन्होंने टीम में वापसी की है। भारत ने मुख्य टीम के साथ चार नेट गेंदबाजों को भी नामित किया है।

ऑस्ट्रेलियाई टीम का भारत दौरे का पूरा शेड्यूल
-9 दिसंबर पहला टी20 मैच – डी. वाई पाटिल स्टेडियम
-11 दिसंबर दूसरा टी20 मैच – डी. वाई पाटिल स्टेडियम
-14 दिसंबर तीसरा टी20 मैच – ब्रेबोर्न क्रिकेट स्टेडियम
-17 दिसंबर चौथा टी20 मैच - ब्रेबोर्न क्रिकेट स्टेडियम
-20 दिसंबर पांचवां टी20 मैच - ब्रेबोर्न क्रिकेट स्टेडियम

बता दें कि अगले साल फरवरी महीने से दक्षिण अफ्रीका में महिला टी20 वर्ल्ड कप 2023 का आयोजन होना है। टी20 वर्ल्ड कप जैसे-जैसे करीब आ रहा है, पांच मैचों की सीरीज भारत और ऑस्ट्रेलिया के लिए महत्वपूर्ण है। टी20 सीरीज की शुरूआत 9 दिसंबर से होगी। वहीं सीरीज का आखिरी मुकाबला 20 दिसंबर को खेला जाएगा। इस सीरीज के सारे मुकाबले मुंबई में खेल जाएंगे, जिसमें शुरूआती दो मुकाबले डी वाई पाटिल स्टेडियम में और अंत के तीन मैच ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारतीय टीम : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यस्तिका भाटिया (विकेटकीपर), जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, राधा यादव, राजेश्वरी गायकवाड, रेणुका सिंह ठाकुर, मेघना सिंह, अंजलि सरवानी, देविका वैद्य, एस मेघना, ऋचा घोष (विकेटकीपर) और हरलीन देओल।

नेट गेंदबाज - मोनिका पटेल, अरुंधति रेड्डी, एसबी पोखरकर, सिमरन बहादुर।