INDW vs AUSW, T20 World Cup 2024: आईसीसी वूमेंस टी20 वर्ल्डकप 2024 के एक महत्वपूर्ण मुकाबले में भारतीय टीम का सामना आज ऑस्ट्रेलिया से होगा। यह मैच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। टीम इंडिया के लिए यह मैच जीतना बेहद जरूरी है। अगर यह मैच वे हार जाते हैं और दूसरी ओर सिर्फ न्यूजीलैंड जीत लेती है तो हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। लेकिन अगर भारतीट टीम मजबूत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत हासिल कर लेती है और दूसरी ओर न्यूजीलैंड भी जीत लेती है तो भी भारत की उम्मीद न्यूजीलैंड के जैसी होगी। इसके बाद जिसका नेट रन रेट बेहतर होगा वह टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी।