Hindi News / Sports / Cricket News / INDW vs WIW 2nd T20 LIVE Streaming: वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया जीतेगी लगातार 10वां मुकाबला? जानें कब और कहां देखें भारत में लाइव
INDW vs WIW 2nd T20 LIVE Streaming: वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया जीतेगी लगातार 10वां मुकाबला? जानें कब और कहां देखें भारत में लाइव
IND Women vs WI Women 2nd T20 Match: भारतीय महिला क्रिकेट टीम तीन मैचों की टी-20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में 17 दिसंबर को वेस्टइंडीज से भिड़ेगी।
IND Women vs WI Women: ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर मेजबान टीम से वनडे सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप झेलनी वाली भारतीय महिला क्रिकेट घरेलू मैदान पर जीत की पटरी पर लौट आई है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज को 49 रन से करारी शिकस्त देकर 1-0 की बढ़त कायम कर ली है। अब भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नजर दूसरी जीत दर्ज कर ना सिर्फ सीरीज पर कब्जा जमाने पर होगी, बल्कि मेहमान टीम पर लगातार 9 टी-20 मैचों से चले आ रहे जीत के क्रम को भी बरकरार रखने पर भी होगी।
भारत और वेस्टइंडीज महिला टी-20 हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारतीय महिला क्रिकेट टीम का पलड़ा वेस्टइंडीज टीम पर भारी रहा है। भारत और वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम के बीच अब तक कुल 22 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए है। भारत ने वेस्टइंडीज से कुल 14 मैच जीत हैं जबकि उसे 8 मुकाबलों में शिकस्त का सामना करना पड़ा है।