1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

LIVE KXIPvRCB: आरसीबी को ठोस शुरुआत, कोहली और पार्थिव की जारी है बल्लेबाजी

आईपीएल के 48वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब का सामना रॉयल चैलेंजर बेंगलोर से हो रहा है। यह मैच इंदौर में खेला जा रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 14 May 2018, 10:06 PM IST

 ipl

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 48वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब का सामना रॉयल चैलेंजर बेंगलोर से हो रहा है। यह मैच इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच का टॉस आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने जीता। कोहली ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की टीम क्रिस गेल और लोकेश राहुल जैसे स्टार बल्लेबाजों के बावजूद ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के गेंदबाजों ने पंजाब के सिर्फ तीन बल्लेबाजों को दहाई के आंकड़े तक पहुंचने दिया और पूरी टीम को 15 ओवरों में 88 रनों पर ही समेट दिया।

मैच का ताजा हाल-

89 रनों के स्कोर का पीछा करने उतरी आरसीबी की टीम को सलामी जोड़ी (विराट कोहली और पार्थिव पटेल) ने सधी हुई शुुरुआत दी। इन दोनों बल्लेबाजों ने कमजोर गेंदों पर भरपूर प्रहार किया। जबकि अच्छी गेंदों को इज्जत भी बख्शी। खबर लिखे जाने तक आरसीबी का स्कोर पांचवें ओवर के बाद बिना किसी नुकसान के 46 रन है।

पंजाब की बल्लेेबाजी रही फेल-

पंजाब के लिए सर्वोच्च स्कोर एरॉन फिंच रहे जिन्होंने 23 गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से 23 रनों की पारी खेली। उनके अलावा राहुल ने 21 और गेल ने 18 रनों का योगदान दिया। बाकी कोई और बल्लेबाज अपने खाते में दोहरी संख्य दर्ज नहीं करा पाया। राहुल और गेल ने पंजाब को तेज तो नहीं, लेकिन सधी हुई शुरुआत दी थी। दोनों ने 36 रन जोड़ लिए थे। इसी स्कोर पर पांचवें ओवर की तीसरी गेंद पर तीन विकेट लेने वाले उमेश यादव ने राहुल को अपना पहला शिकार बनाया।

यूं गिरते गए पंजाब के विकेट -

यादव ने अगला शिकार गेल को बनाया। राहुल के जाने के तीन गेंद बाद ही गेल मोहम्मद सिराज के हाथों लपके गए। उनका विकेट 41 के कुल स्कोर पर गिरा। इसी स्कोर पर करूण नायर (1) भी पवेलियन लौट लिए। यहां से विकेट की पतझड़ चालू हो गई। फिंच ने संघर्ष करने की कोशिश की लेकिन 12वें ओवर की पांचवीं गेंद पर वह विराट कोहली के हाथों सीमा रेखा के पास लपके गए। 78 के कुल स्कोर पर फिंच पंजाब के छठे विकेट के रूप में आउट हुए। अगली गेंद पर रविचंद्रन अश्विन बिना रन बनाए रन आउट हो गए। अंकित राजपूत (1) के रूप में पंजाब ने अपना आखिरी विकेट खोया। वह भी रन आउट हुए। पंजाब के कुल तीन बल्लेबाज रन आउट हुए। उमेश के अलावा अली, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल, कोलिन डी ग्रांडहोम को एक-एक सफलता मिली।

चोटिल मुजीब अंतिम एकादश से बाहर-

इस मैच में किंग्स इलेवन पंजाब ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है। पंजाब की ओर से सफल साबित हो रहे, मुजीब उर रहमान इस मैच से बाहर है। आपको बता दें कि मुजीब उर रहमान पिछले मैच में चोटिल हो गए थे। इस वजह से उनके स्थान पर मार्कस स्टोइनिस को टीम में जगह दी है। बेंगलोर ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।

दोनों टीमें इस प्रकार है-

किंग्स इलेवन पंजाब : रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), करुण नायर, लोकेश राहुल, क्रिस गेल, एरॉन फिंच ,मयंक अग्रवाल, बरिन्दर शरण, मोहित शर्मा, मार्कस स्टोइनिस, अक्षर पटेल, एंड्रयू टाई।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर : विराट कोहली (कप्तान), पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), मोइन अली, अब्राहम डिविलियर्स, मंदीप सिंह, कोलिन डी ग्रैंडहोमे, सरफराज खान, टिम साउथी, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज और युजवेंद्र चहल।