नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण में रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स ने ओपनर क्रिस लिन के नाबाद 62 रन की बदौल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को छह विकेट से हरा दिया। बेंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 175 रन का मजबूत स्कोर बनाया जिसे कोलकाता ने 19.1 ओवर में चार विकेट पर 176 रन बनाकर हासिल कर लिया। कोलकाता की आठ मैचों में यह चौथी जीत है जबकि बेंगलोर को सात मैचों में पांचवीं हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के साथ बैंगलोर की टीम पॉइंट्स टेबल में नीचे से दूसरे स्थान पर है। इस मैच में कुछ खास रिकार्ड्स भी गढ़े गए।