5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL 2019: धोनी ने फिर अपने एक फैन को दौड़ाया, मैदान पर बाकी खिलाड़ियों का किया मनोरंजन

23 मार्च से IPL का आगाज हो रहा है पहला मैच चेन्नई सुपरकिंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा धोनी समेत पूरी टीम प्रैक्टिस में व्यस्त है
less than 1 minute read
Google source verification
MS Dhoni CSK

v

चेन्नई। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज खत्म होने के बाद अब क्रिकेट फैंस के सिर पर IPL का खुमार चढ़कर बोलेगा। 23 मार्च से IPL का आगाज होना है और सभी टीमों ने इसके लिए प्रैक्टिस शुरु कर दी है। पहला मैच चेन्नई सुपरकिंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा।

फिर दिखी मैदान पर धोनी की मस्ती

इस बीच चेन्नई सुपरकिंग्स के ट्विटर हैंडल से एक वीडियो जारी किया गया है, जिसमें एमएस धोनी प्रैक्टिस के दौरान अपने एक फैन के साथ मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। ये बात हर कोई जानता है कि आईपीएल में धोनी की फैन फॉलोइंग देखते ही बनती है। माही का हर फैन उन्हें एक बार देख लेने भर से भी संतुष्ट हो जाता है। कुछ ऐसा ही धोनी का ये फैन भी चाहता था, लेकिन धोनी ने इसके लिए उस युवक से खूब मेहनत कराई।

ग्राउंड पर फिर पहुंचा धोनी का फैन

दरअसल, प्रैक्टिस सेशन के दौरान धोनी का एक फैन उनसे मिलने के लिए मैदान पर आ गया। वो धोनी के एकदम करीब पहुंच ही गया था कि धोनी ने उस युवक के साथ मस्ती करना शुरु कर दिया। इस दौरान धोनी ने वहां मौजूद अन्य खिलाड़ियों को खूब एंटरटेन किया। इस दौरान लक्ष्मीपति बालाजी भी धोनी के साथ थे। धोनी ने बालाजी को खूब घुमाया।

माही ने लगवाई दौड़

माही ने इस युवक को खूब दौड़ाया, लेकिन वो युवक धोनी को पकड़ नहीं पाया। आखिरी में धोनी खुद ही उस युवक के पास गए और उससे हाथ मिलाया। आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला था।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग