आईपीएल 2021 के शेड्यूल का ऐलान करते हुए BCCI की ओर से मीडिया एडवाइजरी भी जारी किया गया है, जिसके मुताबिक, कुल 52 दिनों तक कुल 56 लीग मैच और प्लेऑफ-फाइनल के चार मुकाबले खेले जाएंगे। लीग स्टेज के दौरान प्रत्येक टीम चार स्थानों पर मुकाबले खेलेगी। इस सीजन के कुल 56 लीग मुकाबले में से चेन्नई, मुंबई कोलकाता और बैंगलुरु दस-दस मैचों की मेजबानी करेंगे, जबकि अहमदाबाद और दिल्ली में आठ-आठ मैच खेले जाएंगे। इस बार के आईपीएल में राजस्थान, पंजाब और हैदराबाद में मुकाबले नहीं खेले जाएंगे।