27 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2023: 40 साल के मिश्रा का कमाल जारी, तोड़ा मलिंगा का रिकॉर्ड,चहल को भी जल्द छोड़ देंगे पीछे

IPL 2023 Amit Mishra Wickets : अनुभवी स्पिनर अमित मिश्रा ने RCB के खिलाफ मुकाबले में 2 विकेट अपने नाम किए। इस दौरान उन्होंने MI के पूर्व पेसर लसिथ मलिंगा रिकॉर्ड तोड़ दिया।लसिथ मलिंगा के नाम आईपीएल के170 विकेट हैं। अमित मिश्रा आईपीएल में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।  

2 min read
Google source verification
amit_mishra.jpg

40 साल के मिश्रा का कमाल जारी, तोड़ा मलिंगा का रिकॉर्ड,चहल को भी जल्द छोड़ देंगे पीछे

ipl 2023 Amit Mishra Wickets : 40 साल के अनुभवी लेग स्पिनर अमित मिश्रा की फिरकी का जादू IPL 2023 में सिर चढ़कर बोल रहा है। लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेल रहे अमित मिश्रा ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मुकाबले में अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज की। अमित मिश्रा ने RCB के बैट्समैन प्रभुदेशाई को के. गौतम के हाथों कैच कराकर मुंबई इंडियंस के पूर्व तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा के बड़े रिकॉर्ड को तोड़ दिया। अमित मिश्रा के निशाने पर अब राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज युजवेंद्र चहल का रिकॉर्ड है। लखनऊ के ईकाना स्टेडियम में RCB की पारी के 15वें ओवर की तीसरी गेंद पर मिश्रा ने सुयश प्रभुदेशाई को पवेलियन भेज दिया। 40 वर्षीय अमित मिश्रा की आईपीएल में यह 171वीं विकेट है। इसके साथ अमित मिश्रा ने लसिथ मलिंगा, पीयूष चावला और आर अश्विन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। जिन्होंने भी 170 विकेट अपने नाम किए हैं। IPL में सर्वाधिक विकेट झटकने के मामले में अमित मिश्रा तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।


इस लिस्ट में दुसरे नंबर पर पहुंचे मिश्रा

आईपीएल में बतौर स्पिनर सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में मिश्रा दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उनसे पहले इस लिस्ट में भारतीय स्पिनर चहल हैं। बता दें की, अमित मिश्रा 2 साल बाद आईपीएल में खेल रहे हैं। इससे पहले वह साल 2021 में खेले थे। अमित मिश्रा ने RCB के खिलाफ 2 विकेट चटकाए। पहला शिकार उनका सुयश बने और उन्होंने अपना दूसरा शिकार RCB के कप्तान फाफ डुप्लेसी को बनाया। फाफ को अमित मिश्रा ने 44 के निजी स्कोर पर क्रुणाल पंड्या के हाथों लपकवाया।

इंडियन प्रीमियर लीग में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूचि में पहले नंबर पर करिबियन गेंदबाज ड्वेन ब्रावो हैं। जबकि दूसरे नंबर पर युजवेंद्र चहल का कब्ज़ा हैं। ब्रावो ने अपने करियर में 183 आईपीएल विकेट लिए, जबकि चहल अभी तक आईपीएल में 178 विकेट ले चुके हैं।

यह भी पढ़ें: विराट बोले- तू मेरे जूते.... बराबर भी नहीं, नवीन से कोहली के झगड़े का पूरा किस्सा जानिए
मैच में क्या हुआ ?

सोमवार को हुए 43वें मैच में कप्तान फाफ के गेंदबाजों ने कमाल कर दिया। RCB ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आईपीएल 2023 का सबसे छोटा टोटल डिफेंड किया। लखनऊ के बल्लेबाज आरसीबी की धारदार गेंदबाजी के सामने पूरी तरह से विफल रहे। पूरी टीम 127 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और 108 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई।

जिसके कारण वह 18 रन से मुकाबला हार गए। लखनऊ की तरफ से सर्वाधिक 23 रन के गौतम ने बनाए। वहीं हेजलवुड और करण शर्मा ने 2-2 विकेट झटके। जबकि सिराज, ग्लेन मैक्सवेल, वानिंदु हसरंगा और हर्षल पटेल को भी 1-1 सफलता मिली।

यह भी पढ़ें: मुंबई इंडियंस के नए पोलार्ड के दीवाने हुए सचिन, जीत के बाद सीने से लगाया