27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL 2023 MI vs RR: मुंबई इंडियंस के नए पोलार्ड के दीवाने हुए सचिन, जीत के बाद सीने से लगाया

IPL 2023 Tim David Sachin Tendulakr: राजस्थान के खिलाफ मुंबई इंडियंस के नए पोलार्ड कह जाने वाले इस बल्लेबाज ने आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर जैसे हीं सिक्स लगाया, सचिन ख़ुशी के मारे उछल पड़े। सचिन का यह रिएक्शन सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मैच के बाद सचिन ने इन्हें अपने सीने से भी लगाया ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Paritosh Shahi

•

Updated: 1 May 2023, 12:46 PM IST

sachin_tim.jpg

मुंबई इंडियंस के नए पोलार्ड के दीवाने हुए सचिन

IPL 2023 Tim David Sachin Tendulakr: आखिरी ओवर ने मुंबई को जीत के लिए 17 रनों की जरूरत थी। स्ट्राइक पर थे मुंबई इंडियंस के एक युवा बल्लेबाज और राजस्थान के तरफ से गेंदबाजी का कमान संभाल रहे थे जेसन होल्डर। मुंबई इंडियंस के नए पोलार्ड कहे जाने वाले इस बल्लेबाज ने पहले 3 गेंद पर 3 छक्के लगाकर मुंबई को 6 विकेट से आसान जीत दिला दी। लेकिन इस बीच जब इस बल्लेबाज ने दूसरा सिक्स लगाया। उस वक्त क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन ने जिस तरह से अपनी खुशी जताई, वह सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। मैच के बाद सचिन ने इस खिलाड़ी को सीने से लगाया और इनकी खूब तारीफ की।


पोलार्ड की कमी करेंगे पूरी

ऊंचे कद के इस युवा ऑलराउंडर ने 14 गेंदों में दो चौके और पांच बड़े छक्के लगाए। 27 वर्षीय डेविड के छक्कों से सिर्फ सचिन तेंदुलकर और खचाखच भरे वानखेड़े स्टेडियम की भीड़ ही नहीं बल्कि सूर्यकुमार यादव और जोफ्रा आर्चर जैसे साथी खिलाड़ी भी खुश नजर आए। मैच के बाद रोहित शर्मा ने टिम डेविड की तुलना कायरन पोलार्ड से कर दी। लेकिन इन्हें पोलार्ड कहने की शुरुआत तभी हो गई थी, जब इन्होने ऑस्ट्रेलिया में होने वाले लीग में लम्बे लम्बे सिक्स लगाये थे।

मुंबई को पिछले सीजन से ही एक नए फिनिशर की तलाश थी। जो पोलार्ड की तरह कुछ ओवर गेंदबाजी कर सके और जरुरत के वक्त तेज पारी खेल सके। पिछले सीजन तक टीम के अहम ऑलराउंडर्स में से एक रहे पोलार्ड अब कोचिंग स्टाफ का हिस्सा हैं। बीते कई सालों से वह इसी तरह डेथ ओवर्स में मुंबई को जीत दिलाते आ रहे थे। डेथ ओवर्स में बाउंड्री पर अपने ऊंचे कद का इस्तेमाल कर कैच लपकते थे, ठीक वैसा हीं अब टिम डेविड भी मुंबई के लिए कर रहे हैं। इसीलिए टिम डेविड को मुंबई के फैंस नया पोलार्ड कह रहे हैं ।


सचिन बन गए डेविड के दीवाने

टिम डेविड सिर्फ 14 गेंदों में नाबाद 45 रन की शानदार पारी खेलकर वर्ल्ड क्रिकेट में सबसे विध्वंसक बल्लेबाजों में से एक होने की अपनी इमेज पर खरे उतरे। इंडियन प्रीमियर लीग इतिहास के 1000वें मैच में 213 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम को इन्होने आसनी से जीता दिया। आखिरी ओवर में जब मुंबई को 17 रन चाहिए थे, तब जेसन होल्डर की लगातार तीन गेंद पर उन्होंने छक्के लगा कर जीत दिलाई।

इसी दौरान जब डेविड ने दूसरा सिक्स लगाया तो सचिन ख़ुशी के मारे कुर्सी से उछल पड़े और मैच से बाद डेविड को सीने से लगा लिया। सचिन की ख़ुशी देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे वो डेविड के दीवाने हो चुके हैं । सचिन ने जिस तरह का रिएक्शन दिया उसे देखकर दर्शक भी हैरान रह गए। टिम डेविड को पिछले साल मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने 8.25 करोड़ रुपये में साइन किया था। दाएं हाथ का यह बल्लेबाज छठे नंबर पर बैटिंग करने आया और कुछ ही गेंदों के भीतर पूरा खेल बदल दिया।

यह भी पढ़ें : यशस्वी के लंबे-लंबे छक्कों का सीक्रेट रोहित ने बता दिया, कहा शुभ संकेत
यह भी पढ़ें : IPL 2023 के चार सबसे अनलकी खिलाड़ी, कर रहे हैं बस एक मौके का इंतजार, फिर छा जाएंगे