27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL 2023 के चार सबसे अनलकी खिलाड़ी, कर रहे हैं बस एक मौके का इंतजार, फिर छा जाएंगे

IPL 2023 : आईपीएल 2023 में एक तरफ कई टीमें चोटिल खिलाड़ियों से परेशान है तो दूसरी तरफ कई टामें ऐसी भी है जिन्होंने अब तक इंटरनेशनल में धमाल मचा चुके खिलाड़ियों को भी मौका नहीं दिया है। हम आपको ऐसे हीं चार खिलाड़ियों के नाम बताएंगे, जिनको इस सीजन अब तक एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Paritosh Shahi

•

Updated: 30 Apr 2023, 4:02 PM IST

joe_root.jpg

IPL 2023 के चार सबसे अनलकी खिलाड़ी

IPL 2023 : आईपीएल के 16वें सीजन में प्लेऑफ मिलाकर कुल 74 मैच खेले जाने हैं। अब तक इस सीजन 42 मुकाबला खेला जा चुका है। यानि आधा से ज्यादा टूर्नामेंट ख़त्म हो गया है। हर गुजरते मैच के साथ टॉप-4 में पहुँचने का जद्दोजहद तेज होती जा रही है। इस टूर्नामेंट में कई टीमों को चोटिल खिलाड़ी के बहार जाने से प्लेयिंग 11 तक बनाने में दिक्कत हो रही थी। वही कुछ ऐसी टीमें भी है जिन्होंने अपने खरीदे हुए इंटरनेशनल प्लेयर को भी अब तक मौका नहीं दिया है । उनको बेंच की शोभा बढ़ाने के लिए छोड़ दिया है। इसी सब को देखते हुए आईपीएल में आगामी दो या तीन सालों में फुटबाल के तर्ज पर प्लेयर लोन पर देने की नियम आएगी। जिससे वैसी टीम जिनके पास ज्यादा प्लेयर है, वो चोटिल टीम को प्लेयर लोन पर दे पाएंगे।


ये चार स्टार खिलाड़ी कर रहे मौके का इंतज़ार

1. जो रूट -
इस लिस्ट में पहला नंबर जो रूट का है। जिन्हें राजस्थान रॉयल्स ने अपनी टीम में शामिल किया था। एक समय कयास यह लगाया जाने लगा था की रॉयल्स की मैनेजमेंट संजू की जगह इन्हें कप्तानी सौपेंगी । लेकिन सारे के सारे दावे धरे रह गए और संजू ही इस सीजन रॉयल्स की कप्तानी संभाल रहे है और टीम बढ़िया प्रदर्शन भी कर रही है। टीम के सारे बल्लेबाज शानदार फॉर्म में है, इसीलिए रूट को अबतक मौका नही मिल पाया है।

2. क्विंटन डीकॉक- पिछले सीजन लखनऊ सुपरजाइंट्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले क्विंटन डी कॉक को इस साल एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है। पिछले सीजन उन्होंने 15 मैचों में 508 रन बनाए थे। लेकिन इस सीजन काइल मेयर्स के चलते उन्हें खेलने का मौका नहीं मिल पा रहे है। मेयर्स ने 8 मैचों में लगभग 37 की औसत और 160 की स्ट्राइक रेट से 297 रन बना चुके हैं।

3. दासुन शानाका - श्रीलंका के वर्तमान कप्तान और धाकड़ आलराउंडर शनाका डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस के स्क्वाड में शामिल हैं। उन्हें भी अब तक इस सीजन कोई भी मैच खेलने का अवसर नहीं मिला है। शनाका को न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया गया था। भारतीय पिच पर शनाका का रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। फिर भी इन्हें खेलने का मौका नहीं मिल रहा है। पिछले आठ मुकाबले में गुजरात टाइटंस की टीम 6 मुकाबले में जीत दर्ज कर चुकी है। ऐसे में लगता नहीं है कि आने वाले मैचों में भी शनाका को टीम में मौका मिलेगा।

यह भी पढ़ें : बल्लेबाजों का ऑरेंज कैप जीतना टीम पर पड़ता है भारी, आंकड़े देख हैरान रह जाएंगे
4. शिवम मावी- अंडर-19 टीम के स्टार रहे शिवम मावी को इस साल गुजरात टाइटंस ने 6 करोड रुपए में खरीदा। लेकिन एक भी मैच में खेलने का अब तक मौका नहीं दिया है। टूर्नामेंट आधा बीत चुका है। फिर भी इनको प्लेयिंग 11 में आने का मौका नहीं मिला है। गुजरात का प्रदर्शन जिस तरह का अभी तक रहा है, ऐसे में लगता है कि आने वाले मैचों में भी इन्हें मौका ना मिले।

यह भी पढ़ें : PM Modi की मन की बात के 100वें एपिसोड के 10 मुख्य बिंदु