
आईपीएल ऑक्शन से ठीक पहले इस स्टार खिलाड़ी ने चौंकाया, नीलामी से वापस लिया नाम।
IPL Auction 2023 : इंडियन प्रीमियर लीग का बिगुल बज चुका है। आज कोच्चि में आईपीएल 2023 का मिनी ऑक्शन होगा। जिस आईपीएल में खेलने के लिए दुनियाभर के क्रिकेटर तरसते हैं, उसी लीग के मिनी ऑक्शन से पहले इंग्लैंड के युवा स्टार स्पिनर रेहान अहमद ने अपना नाम वापस ले लिया है। हालांकि रेहान अहमद ने अभी तक इंग्लैंड के लिए सिर्फ एक ही टेस्ट मैच खेला है। बता दें कि रेहान अहमद ने 17 दिसंबर को ही पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के आखिरी टेस्ट में डेब्यू किया था। इस मैच की पहली पारी में रेहान ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए पहली पारी में 2 लिए और दूसरी पारी में 5 विकेट चटकाए। इसी के साथ ही रेहान अहमद ने डेब्यू मैच में 5 विकेट झटकने वाले दुनिया के सबसे युवा गेंदबाज बनने का रिकॉर्ड बनाया है।
इंग्लैंड के युवा खिलाड़ी रेहान अहमद ने भी आईपीएल ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। फ्रेंचाइजी टीमों ने रेहान को शॉर्ट लिस्ट भी कर दिया था। ऑक्शन के लिए रेहान अहमद का बेस प्राइज 40 लाख रुपये रखा गया था, लेकिन उन्होंने मिनी ऑक्शन से ठीक पहले अपना नाम वापस लेकर सभी को चौंका दिया है। बताया जा रहा है कि फिलहाल रेहान टेस्ट क्रिकेट पर फोकस करने के साथ अपने काउंटी क्लब को टाइम देंगे।
दिग्गजों की उम्मीदों पर फेरा पानी
बता दें कि रेहान अहमद काउंटी क्रिकेट में लीसेस्टरशायर के लिए खेलते हैं। उन्होंने आईपीएल ऑक्शन में जब अपना रजिस्ट्रेशन कराया था, तब क्रिकेट के दिग्गजों ने उम्मीद जताई थी कि कई फ्रेंचाइजी टीम उन पर बेस प्राइज से कहीं अधिक करोड़ों की बोली लगा सकती हैं। इनमें एक इंग्लैंड के हालिया कोच ब्रैंडन मैक्कुलम भी थे, लेकिन रेहान ने नाम वापस लेकर सभी की उम्मीदों पर पानी फेरने का काम किया है।
यह भी पढ़े - आईपीएल मिनी ऑक्शन का मेगा शो आज, 87 स्लाट्स में 405 प्लेयर्स पर 206 करोड़ का दांव
'रेहान को अभी आईपीएल में खेलना चाहिए'
न्यूजीलैंड के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ब्रैंडन मैक्कुलम ने कहा था कि रेहान अहमद इंडियन प्रीमियर लीग में खेलना चाहिए। बड़े-बड़े खिलाड़ियों के साथ खेलने पर रेहान को अलग तरह का अनुभव प्राप्त होगा, जो भविष्य उसके काम आएगा। उन्होंने कहा था कि 18 साल का रेहान अहमद पूरी तरह से अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बन गया है।
यह भी पढ़े - आईपीएल में इस बार टूटेगा सबसे महंगे खिलाड़ी का रिकॉर्ड, ये दिग्गज रेस में आगे
Published on:
23 Dec 2022 11:08 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
