21 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CSK vs RR : चेपॉक में चेन्नई को हरा पाना बेहद मुश्किल, जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 और बेस्‍ट ड्रीम XI

IPL 2023 CSK vs RR : आईपीएल में आज 12 अप्रैल को शाम 7.30 बजे से चेपॉक स्‍टेडि‍यम में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच अहम मैच खेला जाएगा। इस मुकाबले में दोनों ही टीमें जीत की लय बरकरार रखने के इरादे से उतरेंगी। मैच से पहले जानते हैं दोनों टीमों की प्‍लेइंग इलेवन और बेस्‍ट ड्रीम इलेवन।  

2 min read
Google source verification
csk-vs-rr.jpg

चेपॉक में चेन्नई को हरा पाना बेहद मुश्किल, जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 और बेस्‍ट ड्रीम XI

ipl 2023 CSK vs RR : इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आज 12 अप्रैल को शाम 7.30 बजे से एमए चिदंबरम स्‍टेडि‍यम में एमएस धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच अहम मैच खेला जाएगा। बता दें कि दोनों टीमों ने अब तक तीन-तीन मैच खेले हैं और दोनों ने ही दो-दो मैच जीते और एक-एक में हार का सामना करना पड़ा है। इस मुकाबले में दोनों ही टीमें जीत की लय बरकरार रखने के इरादे से उतरेंगी। ऐसे में आज का मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है। इस मैच से पहले आपको बताते हैं कि दोनों टीमों की प्‍लेइंग इलेवन क्‍या हो सकती है? इसके साथ ही बेस्‍ट ड्रीम इलेवन के बारे में जानकारी देते हैं।

बता दें कि चेपॉक चेन्नई सुपर किंग्स का होम ग्राउंड हैं, जहां उसका रिकॉर्ड भी शानदार रहा है। चेन्‍नई ने यहां पिछले 20 मुकाबलों में से 17 में जीत दर्ज की है। अभी तक मुंबई इंडियंस ही ऐसी टीम है, जिसने तीन मैचों में चेन्‍नई को शिकस्‍त दी है। ऐसे में राजस्थान रॉयल्‍स के लिए यहां जीतना बेहद मुश्किल होगा। हेड टू हेड रिकॉर्ड में भी चेन्नई राजस्‍थान से आगे है। दोनों के बीच कुल 26 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से 15 सीएसके ने तो 11 राजस्‍थान ने जीते हैं।

बेस्‍ट ड्रीम इलेवन

कप्‍तान - जॉस बटलर

उपकप्‍तान - मोईन अली

विकेटकीपर - महेंद्र सिंह धोनी

ऑलराउंडर - जेसन होल्डर

बल्लेबाज - संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे

गेंदबाज - ट्रेंट बोल्ट,युजवेंद्र चहल,रविचंद्रन अश्विन

यह भी पढ़ें : दिल्‍ली की हार का असली मुजरिम, पहले जमकर लुटाए रन फिर टपका दिए दो कैच

चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), डेवोन कॉन्वे, ऋतुराज गायकवाड, अजिंक्य रहाणे, मोईन अली, अंबाती रायुडु, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, ड्वेन प्रीटोरियस, मिचेल सैंटनर और तुषार देशपांडे।

राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्‍लेइंग इलेवन

संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, जेसन होल्डर, युजवेंद्र चहल, केएम आसिफ और ट्रेंट बोल्ट।

यह भी पढ़ें : चेन्नई के खिलाफ राजस्थान की हार तय! धोनी का ये 'ट्रंप कार्ड' समेट देगा पूरी टीम

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग