26 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2023 : आईपीएल के 16वें सीजन में कौन जीतेगा इमर्जिंग प्‍लेयर अवॉर्ड, टॉप-5 में 4 भारतीय युवा

IPL 2023 Emerging Player List : आईपीएल युवा प्रतिभाओं को उभारने का सबसे बड़ा मंच है। इस सीजन में भी कई ऐसे युवा खिलाड़ी उभरकर सामने आए हैं, जो भविष्‍य में देश का प्रतिन‍िधित्‍व करते नजर आएंगे। आईपीएल 2023 में अब तक टॉप-5 इमर्जिंग प्‍लेयर्स की लिस्‍ट देखें तो इनमें 4 भारतीय युवा और एक विदेशी खिलाड़ी है। आइये इनके बारे में आपको बताते हैं।

3 min read
Google source verification
ipl-2023-emerging-player-list-and-performance-yashasvi-jaiswal-ayush-badoni-rinku-singh-tilak-verma-harry-brook-in-race.jpg

आईपीएल के 16वें सीजन में कौन जीतेगा इमर्जिंग प्‍लेयर अवॉर्ड, टॉप-5 में 4 भारतीय युवा।

ipl 2023 Emerging Player List : आईपीएल का 16वां सीजन अब धीरे-धीरे आखिरी पड़ाव की ओर बढ़ रहा है। आईपीएल के पिछले सीजंस की तरह ही इस सीजन में भी कई युवा खिलाड़‍ी ऐसे हैं, जो आईपीएल के स्‍टेज पर शानदार प्रदर्शन करते हुए उभरकर सामने आए हैं और आगे चलकर ये अपने देश का प्रतिन‍िधित्‍व भी करते नजर आएंगे। आईपीएल 2023 में अब तक टॉप-5 इमर्जिंग प्‍लेयर्स की बात करें तो इस सूची में 4 भारतीय युवा और एक विदेशी खिलाड़ी शामिल है। फाइनल के बाद अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान विनर्स के साथ ही एक युवा खिलाड़ी को इमर्जिंग प्लेयर कैटिगिरी में अवॉर्ड से नवाजा जाएगा, जिसे 20 लाख रुपये की मोटी धनराशि भी मिलेगी। आइये आपको बताते हैं इन युवा खिलाडि़यों के बारे में।


यशस्‍वी जायसवाल ने मनवाया अपना लोहा

इमर्जिंग प्‍लेयर की सूची में सबसे पहला नाम राजस्‍थान रॉयल्‍स के युवा सलामी यशस्‍वी जायसवाल का आता है। यशस्‍वी ने इस आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया है। जिसके चलते वह ऑरेंज कैप की रेस में अभी तक दूसरे नंबर पर हैं। जायसवाल के ने इस आईपीएल सीजन में अभी तक कुल 9 मैच खेले हैं और 47.56 के औसत से 428 रन 159.70 के जबरदस्‍त स्‍ट्राइक रेट से बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्‍ले से 56 चौके और 18 छक्‍के भी निकले हैं।


तिलक वर्मा बने मुंबई के संकटमोचक

इस सूची में दूसरा नाम मुंबई इंडियंस के युवा बल्‍लेबाज तिलक वर्मा का है। तिलक वर्मा कई मौकोंं पर संकटमोचक बनते हुए टीम का जिताने में अहम भूमिका निभाई है। तिलक की टीम भले ही पिछड़ी हुई हो, लेकिन वह लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रभावित कर रहे हैं। इसी सीजन में तिलक वर्मा ने अभी तक 9 मैचों में 45.67 के औसत और 158.38 के स्‍ट्राइक रेट से 274 रन बनाए हैं। जिसमें उनके 21 और 18 छक्‍के भी शामिल हैं।


रिंकू सिंह ने आखिरी ओवर में 5 छक्‍के लगाकर बटारी सुर्खियां

उभरते हुए खिलाडि़यों की लिस्‍ट में तीसरा नाम आखिरी ओवर में पांच छक्‍के लगाकर गत विजेता गुजरात टाइटंस के जबड़े से जीत छीनने वाले रिंकू सिंह का है। रिकूं सिंह ने भी इस सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए सुर्खियां बटौरी हैं। आईपीएल के इस सीजन में रिंकू सिंह ने अब तक 9 मैच में 54 की औसत और 151.69 के स्‍ट्राइक रेट से 270 रन बनाए हैं, जिसमें उनके 15 चौके और 19 छक्‍के शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : हैदराबाद के खिलाफ आज मैच से पहले केकेआर में हुई धांसू खिलाड़ी की एंट्री


आयुष बदौनी भी मचा रहे धमाल

इमर्जिंग प्‍लेयर की लिस्‍ट में चौथे नंबर पर भी भारतीय युवा खिलाड़ी का कब्‍जा है। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाड़ी आयुष बदौनी ने अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है। आयुष ने कई मौको पर फंसे हुए मैच को निकालते हुए टीम को जीत दिलाई है। आयुष ने इस आईपीएल में अभी तक 10 मैच में 27.29 के औसत और 143.61 के स्‍ट्राइक रेट से 191 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्‍ले से 10 चौके और 9 छक्‍के निकले हैं।

इमर्जिंग प्‍लेयर लिस्‍ट



























































नाममैच रन औसत स्‍ट्राइक रेट चौके छक्‍के

यशस्‍वी जायसवाल9428 47.56 159.70 56 18
तिलक वर्मा 9 274 45.67 158.3821 18
रिंकू सिंह 9 270 54.00 151.69 15 19
आयुष बदौनी 10 191 27.29 143.61 10 9
हैरी ब्रूक 8 163 23.29 125.38 21 3


यह भी पढ़ें :WTC के फाइनल से बाहर हुए केएल राहुल तो सूर्या समेत की चमक सकती है किस्‍मत