6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2023: T-20 में धीमी पारी खेलने के लिए मशहूर केएल राहुल ने तोड़ा क्रिस गेल का यह रिकॉर्ड, हासिल की बड़ी उपलब्धि

IPL 2023 KL Rahul: केएल राहुल एक ऐसे खिलाड़ी जो हर वक्त अपनी धीमी स्ट्राइक रेट के कारण लोगों के निशाने पर होते हैं। 15 अप्रैल, शनिवार को पंजाब के खिलाफ लखनऊ की हार के बाद फिर से राहुल सवालों के घेरे में है। लेकिन इसी बीच उन्होंने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ एक बड़ा कीर्तिमान स्थापित किया है।

2 min read
Google source verification
gayle_kl.jpg

T-20 में धीमी पारी खेलने के लिए मशहूर केएल राहुल ने तोड़ा क्रिस गेल

ipl 2023 KL Rahul: केएल राहुल एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनको विपक्षी टीम के कप्तान जल्दी आउट नहीं करना चाहते हैं। बल्कि वो यह चाहते हैं कि राहुल ज्यादा से ज्यादा गेंद खेले ताकि कम रन बना पाए। यानी केएल राहुल औसतन 50 गेंद में 55 रन या ज्यादा से ज्यादा 60-65 रन बनाते हैं। मान लीजिए उनके जगह पर कोई दूसरा खिलाड़ी 50 बॉल खेलता है और 90 या 100 बनाता है तो विपक्षी कप्तान के लिए घाटे का सौदा होगा। इसीलिए विपक्षी कप्तान यह चाहते हैं कि केएल राहुल जल्दी आउट ना हो और कम से कम 17-18 ओवर तक खेले, ताकि लखनऊ कम रन बना पाए।


मैच में क्या हुआ ?

लखनऊ में खेले गए इस मैच में पंजाब के कप्तान सैम करन ने टॉस जीता और पहले बॉलिंग का फैसला लिया। पंजाब के रेगुलर कप्तान शिखर धवन किसी चोट के कारण इस मैच में नहीं खेल पाए। उनकी जगह सैम करन को कप्तानी मिली थी। लखनऊ ने बल्लेबाजी की शुरुआत की और दोनों ओपनर्स ने 7.4 ओवर में 54 रन जोड़े। इसके बाद काइल आउट हो गए। इसके बाद लखनऊ की बल्लेबाजी लड़खड़ा गयी।

कुणाल पांड्या और मार्कस के अलावे किसी भी बल्लेबाज ने डबल डिजिट के आंकड़े को क्रॉस नहीं किया। कप्तान राहुल डटे रहे और सबसे ज्यादा 74 रन बनाए। लेकिन उन्होंने इतने रन बनाने के लिए 56 गेंदें खेली। यानी लगभग 10 ओवर खेलकर 74 रन ही बना पाए। लखनऊ की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 159 रन बना पायी।

जवाब में पंजाब की शुरुआत ठीक नहीं रही, लेकिन शार्ट के 34 और हरप्रीत सिंह के 22 रन की उपयोगी पारी के चलते टीम की स्थितियां संभाली और फिर सिकंदर रजा ने 57 रन बनाए और अंत में शाहरुख खान ने 10 गेंदों पर 23 रन बनाकर पंजाब को जीत दिला दी। पंजाब ने 3 गेंद बाकी रहते मैच को 2 विकेट से अपने नाम कर लिया।

पंजाब की इस जीत में पंजाब के बैट्समैन से ज्यादा लखनऊ के कप्तान का रोल रहा, पहले तो उन्होंने एकदम धीमी पारी खेली और फिर जब लखनऊ की गेंदबाजी आई तब सबसे अच्छे स्पिनर रवि बिश्नोई को 15वें ओवर में गेंदबाजी के लिए बुलाया, तब तक देर हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें : सरेआम कोहली ने सौरव गांगुली से नहीं मिलाया हाथ, जानिए दोनों के बीच मनमुटाव का कारण
राहुल के नाम शानदार रिकॉर्ड

लेकिन इसी बीच केएल राहुल ने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए सबसे तेज 4000 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने 105 पारियों में इस उपलब्धि को हासिल किया और बतौर कप्तान आईपीएल में 2000 रन पूरी की। इनसे पहले क्रिस गेल ने 112 मैच में 4000 रन के आंकड़े को पार किया था। डेविड वॉर्नर को 114, विराट कोहली को 128 और एबी डिविलियर्स 131 मैच खेलने पड़े तब जाकर उनके बल्ले से 4000 बने थे।

यह भी पढ़ें : 'पूरे करियर में अब नहीं बना पाएंगे ऐसा रिकॉर्ड' रिंकू सिंह को लेकर सहवाग ने कर दिया बड़ा दावा