
मांकड़िंग, सिंगल-डबल और फिर वही गलती... आखिरी ओवर में ऐसे हारी RCB।
IPL 2023 LSG vs RCB : इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में रोजाना दर्शकों सांस रोक देने वाले मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। केकेआर के रिंकू सिंह ने जहां रविवार को आखिरी ओवर में मैच गुजरात टाइटंस के जबड़े से छीन लिया था वहीं सोमवार को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में लखनऊ सुपर जाइंट्स और रॉयल चैलेेंजर्स बैंगलोर के बीच बेेेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस सांस थामने वाले मैच का फैसला भी अंतिम ओवर की आखिरी गेंद पर हुआ। आखिरी ओवर में लखनऊ सुपर जायंट्स को जीतने के लिए पांच रन की दरकार थी और तीन विकेट ही बाकी थे। हालांकि आखिरी में लखनऊ जैसे-तैसे जीत ही गया। आइये आपको भी बताते हैं कि इस ओवर में क्या-क्या हुआ।
रॉयल चैंलेजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने 213 रन का बड़ा लक्ष्य रखा था और महज 23 रन पर ही लखनऊ के तीन विकेट भी गिरा दिए। इसके बाद पहले स्टोइनिस और उसके बाद में निकोलस पूरन की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए मैच का रुख ही मोड़ दिया। 19वें ओवर में आयुष बदोनी के हिट विकेट होने के बाद मैच में जबरदस्त रोमांच आ गया।
हालांकि सांस रोक देने वाला ये मुकाबला लखनऊ जैसे-तैसे जीता है। आखिरी गेंद पर यदि विकेटकीपर दिनेश कार्तिक मिस फील्ड नहीं करते तो मैच सुपर ओवर में जाता। दरअसल, कार्तिक ने थ्रो करके आवेश को आउट करने का प्रयास किया, लेकिन गेंद विकेट पर नहीं लगी।
20वें ओवर की कहानी
19.1- हर्षल पटेल की गेंद पर उनादकट का सिंगल
19.2- हर्षल पटेल की गेंद पर मार्क वुड क्लीन बोल्ड
19.3- हर्षल पटेल की गेंद पर रवि बिश्नोई का डबल
19.4- हर्षल पटेल की गेंद पर रवि बिश्नोई का सिंगल
19.5- हर्षल पटेल की गेंद पर जयदेव उनादकट आउट
19.6- हर्षल पटेल ने गेंद फेंकने से पहले रन आउट की असफल कोशिश की, बल्लेबाज काफी आगे थे, लेकिन नियमों के मुताबिक गेंदबाज गलत था
19.6- हर्षल पटेल की गेंद पर बाई का सिंगल
यह भी पढ़ें : रिंकू सिंह की तूफानी पारी के बाद केकेआर के ड्रेसिंग रूम में मचा धमाल, देखें वीडियो
राहुल ने की स्टोइनिस और पूरन की तारीफ
लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने जीत के बाद मार्कस स्टोइनिस और निकोलस पूरन की जमकर तारीफ की। केएल राहुल ने कहा... अविश्वसनीय। चिन्नास्वामी में मैं खेलकर बड़ा हुआ हूं। यहां सबसे ज्यादा मैचों के फैसले आखिरी गेंद पर सामने आते हैं। इतने बड़े टार्गेट का पीछा करना आसान नहीं था।
उन्होंने शुरुआती ओवर्स में अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन पूरन और स्टोइनिस की वजह से हम मैच जीते हैं। इसी कारण हमने पूरन, स्टोइनिस और बदोनी जैसे धाकड़ खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया था।
यह भी पढ़ें :IPL 2023 में फिसड्डी साबित हुए करोड़ों में बिकने वाले ये 3 खिलाड़ी, खत्म हुआ करियर
Published on:
11 Apr 2023 08:11 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
