7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2023: यशस्वी के लंबे-लंबे छक्कों का सीक्रेट रोहित ने बता दिया, कहा शुभ संकेत

IPL 2023 Yashasvi Jaiswal : इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में राजस्थान रॉयल्स के ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल ने अब तक शानदार खेल दिखाया है। इनिंग से शुरुआत में ही यशस्वी चौके-छक्के लगाने लगते हैं। ऐसे में यह युवा लंबे-लंबे छक्के कैसे लगाता है? इसका क्या राज है? मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने इस बारे में बताया और कहा कि यह दो टीमों के लिए शुभ संकेत है।

2 min read
Google source verification
rohit_yashasvi.jpg

IPL 2023 Yashasvi Jaiswal : 62 गेंद 124 रन, 16 चौके और 8 छक्के स्ट्राइक रेट 200। मुंबई इंडियंस के खिलाफ यशस्वी ने गेंदबाजों के धागे खोल दिए। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में जयसवाल ने गजब की बल्लेबाजी की। मुंबई इंडियंस के लगभग सभी गेंदबाजों की एकदम लोकतांत्रिक अंदाज में उन्होंने खबर ली। लेकिन फिर भी अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। लेकिन मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा भी यशस्वी के धुआंधार बल्लेबाजी के कायल हो गए और मैच के बाद यशस्वी की जमकर तारीफ की और बताया कि उन्होंने इस युवा बल्लेबाज से उनकी ताकत को लेकर सवाल किया था। तब जाकर उन्हें पता चला कि 21 साल का यह बल्लेबाज इतने लंबे लंबे छक्के कैसे लगाता है।


पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में रोहित ने खोले राज

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में रोहित शर्मा ने यशस्वी की तारीफ करते हुए बोले- मैंने यशस्वी को पिछले साल भी खेलते देखा था। लेकिन इस साल उसने अपने खेल को एक अलग लेवल ला दिया है। मैंने उनसे पूछा इतने बड़े छक्के लगाने के लिए ताकत कहां से आती है, तो उसने बताया वो जिम जाता है और वहां जमकर मेहनत करता है।

यह उनके लिए अच्छा है, वह काफी टैलेंटेड खिलाड़ी है। डोमेस्टिक सीजन उनके लिए बहुत अच्छा रहा था, और वहीं के फॉर्म को आईपीएल में भी यशस्वी लेकर चल रहे हैं। यह उनके लिए, भारतीय क्रिकेट के लिए और राजस्थान रॉयल्स के लिए अच्छा है।

यह भी पढ़ें : IPL 2023 के चार सबसे अनलकी खिलाड़ी, कर रहे हैं बस एक मौके का इंतजार, फिर छा जाएंगे
मैच में क्या हुआ

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला लिया और ओपनर जायसवाल ने उनके फैसले को सही साबित करने में अपना सब कुछ झोंक दिया। पहले ओवर की तीसरी गेंद पर ही उन्होंने मिलियन डॉलर बेबी कैमरुन ग्रीन के गेंद पर सिक्स लगाया। उसके बाद अगले ओवर में आर्चर की गेंद को भी बाउंड्री तक पहुंचाया। पहले विकेट के लिए यशस्वी और बटलर ने 7 ओवर में 72 रन जोड़े और इसके बाद यशस्वी ने 32 गेंदों पर अपना हाफ सेंचुरी पूरा किया।

दूसरी तरफ से लगातार विकेट गिरने के बावजूद उन्होंने मुंबई के गेंदबाजों की कुटाई जारी रखी। 18वें ओवर में चौका लगाकर उन्होंने अपना शतक पूरा किया। यशस्वी के अलावा राजस्थान का कोई बल्लेबाज 20 के आंकड़े को भी नहीं छू पाया।

जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की टीम के कप्तान रोहित शर्मा, जिनका कल जन्मदिन भी था वो 3 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद ईशान किशन और ग्रीन टीम के स्कोर को 78 तक पहुंचाया। इन दोनों के आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव ने आते ही अश्विन को स्वीप करते हुए सिक्स मार कर अपना इरादा जाहिर कर दिया और वह शानदार अंदाजा बैटिंग करते हुए मात्र 29 गेंदों पर 55 रन जोड़ दिए। इसके तिलक वर्मा और टिम डेविड की जोड़ी ने टीम को लक्ष्य के पार पहुंचाया।

यह भी पढ़ें : तीनों फॉर्मेट का सुपरस्टार बनेगा ये बॉलर, इस युवा गेंदबाज को लेकर हुई बड़ी भविष्यवाणी