6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

KKR vs PBKS Pitch Report: फिर हाईस्कोरिंग होगा मुक़ाबला या होगा पिच में बदलाव? पढ़ें ईडन गार्डन की पिच का हाल

KKR vs PBKS, IPL 2026: आमतौर पर ईडन गार्डन की पिच बैटिंग फ्रेंडली पिच मानी जाती है। यहां की सतह पर अच्छी उछाल और तेज़ी मौजूद है, जिससे बल्लेबाजों को शॉट खेलने में सुविधा मिलती है। स्क्वेयर बाउंड्री छोटी होने से बड़े स्कोर आसानी से बनते हैं।

3 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Apr 06, 2026

IPL

कोलकाता के ईडन गार्डन्‍स की पिच। (फाइल फोटो: एक्‍स@/BCCI)

Kolkata Knight Riders vs Punjab Kings Pitch: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन का 12वां मुकाबला तीन बार की चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और पिछले सीजन की उपविजेता पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खेला जाएगा। कोलकाता के ईडन गार्डन में खेले जा रहे इस मैच में केकेआर अपने घरेलू मैदान पर इस सीजन की पहली जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी। वहीं, पंजाब किंग्स अपनी जीत की लय को इस मुकाबले में भी बरकरार रखना चाहेगी।

पंजाब किंग्स का बल्लेबाजी क्रम अब तक खेले गए दोनों ही मुकाबलों में दमदार नजर आया है। आखिरी मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ पीबीकेएस ने 210 रनों के लक्ष्य को आसानी से 18.4 ओवर में हासिल कर लिया था। प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह पंजाब किंग्स को अच्छी शुरुआत देने में सफल रहे हैं। प्रियांश ने सीएसके के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए महज 11 गेंदों में 39 रनों की आतिशी पारी खेली थी। वहीं, प्रभसिमरन ने 34 गेंदों में 43 रन बनाए थे। कप्तान श्रेयस अय्यर भी बेहतरीन लय में दिखाई दिए थे और उन्होंने सिर्फ 29 गेंदों में 50 रन बनाए थे।

हालांकि, सीएसके के खिलाफ पंजाब किंग्स के गेंदबाज लय से भटके हुए नजर आए थे। अर्शदीप सिंह ने बिना कोई विकेट चटकाए 4 ओवर में 41 रन दिए थे। वहीं, जेवियर बार्टलेट ने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ एक विकेट लेकर 48 रन खर्च किए थे। मार्को जानसेन और विजयकुमार वैशाक भी लाइन एंड लेंथ से जूझते दिखाई दिए थे।

दूसरी ओर, केकेआर के लिए आईपीएल 2026 की शुरुआत अच्छी नहीं रही है। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में केकेआर को अब तक खेले दोनों ही मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ केकेआर के बल्लेबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। एसआरएच से मिले 227 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर की पूरी टीम 161 रन बनाकर ढेर हो गई थी। अंगकृष रघुवंशी और फिन एलन ने अच्छी बल्लेबाजी की है, लेकिन कप्तान रहाणे और कैमरून ग्रीन बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके हैं। रिंकू सिंह ने आखिरी मुकाबले में 25 गेंदों में 35 रन बनाए थे।

केकेआर का गेंदबाजी अटैक भी फॉर्म में दिखाई नहीं दिया है। वैभव अरोड़ा और ब्लेसिंग मुजरबानी काफी महंगे साबित हुए हैं। हालांकि, मुजरबानी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 4 विकेट निकाले थे। सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती की स्पिन जोड़ी भी बेअसर साबित हुई है। कार्तिक त्यागी भी छाप छोड़ने में नाकाम रहे हैं।

इडेन गार्डेंस की पिच का हाल

ईडन गार्डन्स में यह इस सीजन का पहला मुकाबला है। आमतौर पर यहां की पिच बैटिंग फ्रेंडली मानी जाती है। खासकर शुरुआत में बल्लेबाजों को अच्छा बाउंस और ट्रू पेस मिलता है। यहां की सतह पर अच्छी उछाल और तेज़ी मौजूद है, जिससे बल्लेबाजों को शॉट खेलने में सुविधा मिलती है। नई गेंद के साथ तेज गेंदबाजों को शुरुआती ओवरों में स्विंग और बाउंस मिल सकता है, लेकिन गेंद जैसे-जैसे पुरानी होती है, बल्लेबाजी करना आसान हो जाता है।

बाउंड्री छोटी होने की वजह से बड़े स्कोर बनते हैं

स्क्वेयर बाउंड्री छोटी होने से बड़े स्कोर आसानी से बनते हैं। आईपीएल में औसत पहली पारी का स्कोर 170-185 के आसपास रहता है। मैच आगे बढ़ने पर पिच थोड़ी स्लो हो जाती है, जिससे मिडिल ओवर्स और डेथ में स्पिनर्स को मदद मिलने लगती है। इस मैदान पर लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों को ज़्यादा सफलता मिली है, ड्यू का असर शाम के मैचों में काफी होता है। जिससे जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा, गेंदबाजों के लिए गेंद को पकड़ना मुश्किल होता जाएगा। इसलिए टॉस जीतने वाली टीमें आमतौर पर पहले गेंदबाजी करना पसंद करती हैं।

हेड टू हेड

केकेआर और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल में अब तक कुल 35 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 21 मुकाबले केकेआर ने जीते हैं, जबकि 13 मुकाबलों में जीत पंजाब किंग्स को मिली है।