2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2023 : लगातार हार के बाद सीनियर खिलाड़ियों पर फूटा रोहित शर्मा का गुस्‍सा, दिए बदलाव के संकेेत

Rohit Sharma : मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम में खेले गए मैच में चेन्‍नई सुपर किंग्‍स ने मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हरा दिया है। यह मुंबई की लगातार दूसरी हार है। लगातार हार से निराश कप्‍तान रोहि‍त शर्मा का गुस्‍सा सीनियर खिलाडि़यों पर फूट पड़ा है। उन्‍होंने टीम में बदलाव के संकेत दिए हैं।

2 min read
Google source verification
ipl-2023-mi-vs-csk-rohit-sharma-hints-at-changes-in-mumbai-indians.jpg

सीनियर खिलाड़ियों पर फूटा रोहित शर्मा का गुस्‍सा, दिए बदलाव के संकेेत।

Rohit Sharma : मुंबई के वानखेड़े में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग के 1000वें मैच में एमएस धोनी की चेन्‍नई सुपर किंग्‍स ने मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हराकर बड़ी जीत हासिल की है। यह मुंबई की आईपीएल के मौजूदा सीजन में लगातार दूसरी हार है। लगातार हार से निराश कप्‍तान रोहि‍त शर्मा का गुस्‍सा सीनियर खिलाडि़यों पर फूटा है। कप्‍तान ने प्‍लेयर्स को कमियां गिनाते हुए टीम में बदलाव के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि हमें अब अलग चीजों को अपनाने की आवश्‍यकता है। बता दें कि अपने पहले दो मुकाबले हारकर पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस प्‍वाइंट टेबल में फिलहाल 8वें पायदान पर है।

चेन्‍नई से होम ग्राउंड पर हार से हताश कप्‍तान रोहित शर्मा ने कहा है कि हम बीच में रास्ता भटक गए थे। हम शुरुआत को भुनाने में नाकामयाब रहे, जबकि पिच अच्‍छी थी। हमने बीच के ओवर्स में 30-40 रन कम बनाए। वहीं चेन्‍नई के स्पिन गेंदबाजों को इसका श्रेय मिलना चाहिए, क्‍योंकि उन्होंने शानदार गेंदबाजी की और हम पर दबाव बनाए रखा। अब हमें कुछ अलग चीजों को आजमाने की आवश्‍यकता है।

युवा खिलाड़ियों को मिलेगा मौका

कप्‍तान रोहित ने कहा कि हमें आक्रमण करने की आवश्‍यकता है। हमें बहादुर बनने की आवश्‍यकता है। हमारे पास कुछ युवा खिलाड़ी हैं। उन्हें भी कुछ वक्‍त देना होगा। हालांकि इसमें समय लगेगा, लेकिन हमें उनका सपोर्ट और उनकी क्षमता पर भरोसा करने की जरूरत है।

उन्‍होंने कहा कि सीनियर्स को मेरे साथ आगे बढ़ना होगा। हमें आईपीएल का माहौल पता है। हमें लय में लौटना होगा। दो मैचों से सब खत्‍म नहीं हुआ। आप जीतते हैं तो अच्‍छा रहेगा और नहीं तो सुधार की आवश्‍यकता है।

यह भी पढ़ें : सनराइजर्स हैदराबाद के बल्‍लेबाजों पर भड़के कोच ब्रायन लारा, सुनाई खरी-खरी

मुंबई में वापसी की क्षमता

बता दें कि आईपीएल 2023 में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस अभी तक जीत का खाता नहीं खोल सकी है। पहले मुकाबले में मुंबई को रॉयल चैलेजर्स बैंगलोर ने हराया था। वहीं अब होम ग्राउंड पर चेन्नई ने सात विकेट से शिकस्‍त दे दी है। हालांकि, मुंबई में वापसी करने की क्षमता है, वह पहले भी कई सीजन में ऐसा कर चुकी है।

यह भी पढ़ें : सुनील गावस्कर ने एमएस धोनी से की रवींद्र जडेजा की तुलना, जानें क्‍या कहा

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग