5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL 2023 : सुनील गावस्कर ने एमएस धोनी से की रवींद्र जडेजा की तुलना, जानें क्‍या कहा

IPL 2023 : पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा है कि मुंबई इंडियंस पर चेन्नई सुपर किंग्स की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले रवींद्र जडेजा अपने कप्तान एमएस धोनी की तरह बिल्कुल निडर हैं। उनका कहना है कि कोई स्टार जडेजा की कितनी भी तारीफ कर ले वह कम है। वहीं, हरभजन सिंह ने जडेजा को सुपरहीरो बताया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 9 Apr 2023, 11:55 AM IST

ipl-2023-latest-news-sunil-gavaskar-compared-ravindra-jadeja-to-ms-dhoni.jpg

सुनील गावस्कर ने एमएस धोनी से की रवींद्र जडेजा की तुलना।

IPL 2023 : इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के तहत शनिवार शाम चार बार की चैंपियन चेन्‍नई सुपर किंग्‍स ने पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हरा दिया। इस मैच में स्‍टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने शानदार प्रदर्शन किया। जिसके लिए उन्‍हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने मैच के बाद कहा है कि आईपीएल के मैच में मुंबई इंडियंस पर चेन्नई सुपर किंग्स की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले रवींद्र जडेजा अपने कप्तान एमएस धोनी की तरह बिल्कुल निडर हैं। उनका कहना है कि कोई स्टार जडेजा की कितनी भी तारीफ कर ले वह कम है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ जडेजा का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ था। उन्होंने तीन विकेट और कैमरन ग्रीन का सनसनीखेज कैच पकड़ा।

रवींद्र जडेजा ने मुंबई के खिलाफ शनिवार शाम जबरदस्‍त प्रदर्शन कियाा। उन्होंने इशान किशन (32), कैमरून ग्रीन (12) और तिलक वर्मा (22) के बेशकीमती विकेट लेकर मुंबई इंडियंस की रीढ़ तोड़ दी। उसके बाद अजिंक्य रहाणे ने 19 गेंदों पर 2023 सीजन का सबसे तेज अर्धशतक जड़ा, जिससे सीएसके ने शनिवार की रात मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हरा दिया।

जडेजा को बताया सुपरहीरो

पूर्व दिग्‍गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने मैच के बाद कहा कि जडेजा अपने कप्तान की तरह बिल्कुल निडर हैं। ग्रीन का कैच असंभव था, जिसे उन्होंने संभव बना दिया। वहीं, भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने जडेजा को सुपरहीरो बताया।

हरभजन ने कहा कि रवींद्र जडेजा सही मायने में सुपरहीरो हैं। वह कभी भी गेंद या बल्ले से मैच को अपनी टीम के पक्ष में कर सकते हैं। हर कोई कैमरून ग्रीन का कैच नहीं ले सकता। वह एक खास खिलाड़ी हैं।

यह भी पढ़ें :न्‍यूजीलैंड ने रोमांचक मैच में दर्ज की शानदार जीत, इतिहास रचने से चूका श्रीलंका

'जडेजा और सेंटनर का बेहतरीन इस्‍तेमाल'

वहीं, भारत के पूर्व कोच और कमेंटेटर रवि शास्त्री ने धोनी की सराहना करते हुए कहा कि सीएसके के कप्तान ने पिच का अच्छी तरह से आकलन कर सही चाल चली। शास्त्री ने कहा कि धोनी ने मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों के खिलाफ सेंटनर और जडेजा का बेहतरीन इस्तेमाल किया।

यह भी पढ़ें : IPL 2023: सनराइजर्स हैदराबाद के बल्‍लेबाजों पर भड़के कोच ब्रायन लारा, सुनाई खरी-खरी