5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL 2023: सनराइजर्स हैदराबाद के बल्‍लेबाजों पर भड़के कोच ब्रायन लारा, सुनाई खरी-खरी

IPL 2023 : आईपीएल 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम एक जीत के लिए भी तरस गई है और प्‍वाइंट टेबल में सबसे निचले पायदान है। लखनऊ के खिलाफ शुक्रवार को खेले गए मैच में भी सनराइजर्स का कोई भी बल्लेबाज नहीं टिक सका। इसी बात को लेकर सनराइजर्स के मुख्‍य कोच ब्रायन लारा अपनी टीम के बल्‍लेबाजों पर भड़क उठे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 8 Apr 2023, 6:45 PM IST

ipl-2023-coach-brian-lara-furious-at-sunrisers-hyderabad-batsmen.jpg

सनराइजर्स हैदराबाद के बल्‍लेबाजों पर भड़के कोच ब्रायन लारा।

ipl 2023 : इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के तहत सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने अभी तक दो मुकाबले खेले हैं और दोनों में हार का मुंह देखना पड़ा है। यही वजह है कि आईपीएल की प्‍वाइंट टेबल में सनराजर्स सबसे निचले पायदान है। लखनऊ सुपर जाइंटस के खिलाफ शुक्रवार को खेले गए मैच में भी सनराइजर्स हैदराबाद का कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं बना सका। इसी बात को लेकर सनराइजर्स के मुख्‍य कोच ब्रायन लारा अपनी टीम के बल्‍लेबाजों पर भड़क गए हैं। हैदराबाद के बल्‍लेबाज तू चल मैं आया की तर्ज पर आउट होते गए और महज 121 रन ही बना सके। जबक‍ि लखनऊ की टीम ने चार ओवर शेष रहते लक्ष्‍य हासिल कर मैच जीत लिया।

सनराइजर्स हैदराबाद के मुख्‍य कोच ब्रायन लारा ने लखनऊ के खिलाफ मैच के बाद कहा है कि मुझे लगता है कि हमारी टीम एक के बाद एक विकेट गंवा रही है। उन्‍होंने कहा कि पहले मैच में भी हमारी टीम ने पहले ही ओवर में 2 विकेट गंवा दिए थे। इस मैच में भी महज सात गेंदों पर तीन विकेट गंवा दिए। इस कारण शुरुआत में ही मैच का नक्‍शा बदल गया। उन्‍होंने कहा कि अब हमें इस समस्या को हल करना होगा।

अनमोल, मार्करम और ब्रूक के विकेट जल्‍द गिरे

बता दें कि लखनऊ के खिलाफ हैदराबाद ने 8वें और 9वें ओवर में अनमोलप्रीत सिंह, एडेन मार्कराम और हैरी ब्रूक समेत तीन विकेट गंवा दिए थे, जिस कारण टीम का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 55 रन हो गया। लगातार लगे इन झटकों के बाद हैदराबाद की टीम उबर नहीं पाई और पूरे 20 ओवर खेलकर भी आठ विकेट के नुकसान पर 121 रन ही बना सकी।

यह भी पढ़ें : मुंबई का एक और खिलाड़ी हुआ इंजर्ड, अर्जुन तेंदुलकर को आज मिलेगा डेब्यू का मौका

बल्लेबाजी में करना होगा सुधार

ब्रायन लारा ने कहा कि इस विकेट पर स्ट्रोक्स खेलना आसान नहीं था। उन्‍होंने कहा कि यह कोई बहाना नहीं है, लेकिन हमें बल्लेबाजी में अभी सुधार करना होगा। लारा ने आगे कहा कि टीम में दो शीर्ष स्पिन गेंदबाजों के अलावाअतिरिक्त स्पिनर उतारने से फायदा हो सकता था। उन्होंने कहा कि हमारे पास वॉशिंगटन सुंदर और आदिल रशीद जैसे स्पिन गेंदबाज थे, अगर एक अतिरिक्त होता तो फायदा मिलता।

यह भी पढ़ें : चेन्नई के खिलाफ मैैच से पहले सूर्यकुमार यादव ने दिया ये बड़ा बयान