5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MI vs CSK : चेन्नई के खिलाफ मैैच से पहले सूर्यकुमार यादव ने दिया बड़ा बयान, जानें क्‍या कहा

Suryakumar Yadav : आईपीएल 2023 के तहत आज शाम 7.30 बजे से मुंबई इंडियंस और चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के बीच महामुकाबला खेला जाएगा। इस मैच से पहले मुंबई के तूफानी बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने अपनी बल्‍लेबाजी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 8 Apr 2023, 5:47 PM IST

suryakumar-yadav.jpg

चेन्नई के खिलाफ मैैच से पहले सूर्यकुमार यादव ने दिया बड़ा बयान।

ipl 2023 MI vs CSK : इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के तहत आज शाम 7.30 बजे से पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और चार बार की विजेता चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के बीच महामुकाबला खेला जाएगा। सबसे खास बात ये है कि आईपीएल का यह 1000वां मुकाबला है। ऐसे में सभी कि निगाहें 2019 के बाद आईपीएल में अपने घरेलू मैदान पर खेलने वाली मुंबई इंडियंस और उसके स्‍टार प्‍लेयर्स पर टिकी होंगी। रोहित शर्मा इस मुकाबले में धोनी की टीम को हराकर पहली जीत के इरादे से उतरेंगे। लेकिन, इस मैच से पहले मुंबई के स्टार तूफानी बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने अपनी बल्‍लेबाजी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। आइये आपको भी बताते हैं कि सूर्या ने क्‍या कहा है?


चेन्नई के खिलाफ मैच से पहले सूर्यकुमार यादव ने कहा है कि जब वह 2018 में मुंबई इंडियंस में लौटे तो ऐसा लगा था कि घर वापसी हुई है। जहां हर फैन आपका स्वागत करता है। उन्‍हें भी कुछ ऐसा ही अहसास हुआ। उन्‍होंने कहा कि जब वह पहली बार मैदान पर आए तो बहुत अलग सा अहसास हुआ था। वह घरेलू मैच खेलकर आईपीएल में आए। वह 2011 से 2013 तक मुंबई में थे। 2018 में एक छोटे से ब्रेक के बाद फिर से फ्रेंचाइजी से जुड़ गए।

बोले- कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा

सूर्यकुमार यादव ने अपनी बल्‍लेबाजी को लेकर कहा कि स्टेडियम में एंट्री करने के बाद वह वास्तव में फिर से विशेष महसूस कर रहेे थे। उन्‍हें लगा कि अगर वह खूबसूरत स्टेडियम में अद्भुत भीड़ के सामने लगातार खेलना चाहते हैं तो बहुत अधि‍क मेहनत करनी होगी। उन्‍होंने गुणवत्तापूर्ण प्रयास के साथ कड़ी मेहनत की है और पीछे मुड़कर नहीं देखा है।

यह भी पढ़ें : न्‍यूजीलैंड ने रोमांचक मैच में दर्ज की शानदार जीत, इतिहास रचने से चूका श्रीलंका

टी20 के बादशाह हैं सूर्या

बता दें कि मुंबई के तूफानी बल्‍लेबाज सूर्यकुमार यादव मौजूदा समय में आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर वन पर बने हुए हैं। पिछले साल उन्‍होंने टी20 में देश के लिए शानदार प्रदर्शन किया। सूर्या को टी20 में उनकी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है। उन्‍होंने देश ही नहीं, बल्कि मुंबई इंडियंस को भी कई मौको पर जबरदस्‍त बल्‍लेबाजी करते हुए मैच जिताए हैं।

यह भी पढ़ें : मुंबई का एक और खिलाड़ी हुआ इंजर्ड, अर्जुन तेंदुलकर को आज मिलेगा डेब्यू का मौका