5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

NZ vs SL : न्‍यूजीलैंड ने रोमांचक मैच में दर्ज की शानदार जीत, इतिहास रचने से चूका श्रीलंका

NZ vs SL 3rd T20 : क्वींसटाउन में आज न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला खेला गया। इस निर्णायक मुकाबले को न्‍यूजीलैंड की टीम ने एक गेंद शेष रहते जीत लिया। इस तरह श्रीलंका इतिहास रचने से चूक गया। अगर श्रीलंका इस मुकाबले को जीत लेता तो यह उसकी न्‍यूजीलैंड के खिलाफ उसी की धरती पर पहली टी20 सीरीज जीत होती।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 8 Apr 2023, 1:28 PM IST

new-zealand-vs-sri-lanka-3rd-t20i-nz-beat-sl-by-4-wickets-in-last-over.jpg

न्‍यूजीलैंड ने रोमांचक मैच में दर्ज की शानदार जीत, इतिहास रचने से चूका श्रीलंका।

NZ vs SL 3rd T20 : क्वींसटाउन में आज न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला खेला गया। इस निर्णायक मुकाबले को न्‍यूजीलैंड की टीम ने एक गेंद शेष रहते जीत लिया और सीरीज पर 2-1 से कब्‍जा कर लिया। बता दें कि श्रीलंका ने इस सीरीज का पहला मैच सुपर ओवर में जीता था। इसके बाद कीवी टीम ने दूसरे और तीसरे मुकाबले में जीत हासिल कर सीरीज अपने नाम कर ली। आज के मुकाबले के आखिरी ओवर में न्‍यूजीलैंड को दस रन की दरकार थी, लेकिन इस ओवर में श्रीलंका ने तीन विकेट गिराकर मैच को रोमांचक मोड़ पर ला दिया। पांचवी गेंद पर दो रन बनाकर न्‍यूजीलैंड मैच जीत लिया। इस तरह श्रीलंका इतिहास रचने से चूक गया। अगर श्रीलंका इस मुकाबले को जीत लेता तो यह न्‍यूजीलैंड में उसकी पहली टी20 सीरीज की जीत होती।

न्‍यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले श्रीलंका को बल्‍लेबाजी का न्‍यौता दिया। श्रीलंका की ओर से पाथुम निसंका और कुसल मेंडिस ने अच्‍छी शुरुआत दी। श्रीलंका का पहला विकेट दसवें ओवर में 76 रन के स्‍कोर पर गिरा। निसंका 25 रन बनाकर आउट हुए।

वहीं दूसरा छोर मेंडिस ने संभाले रखा। मेंडिस ने 48 गेंदों पर 73 रन बनाए, जिसमें उन्‍होंने 6 चौके और 5 छक्के भी जड़े। वहीं कुशल परेरा ने 33 रन बनाए। श्रीलंका की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के खोकर 182 रन स्‍कोर बोर्ड पर टांगे।

टिम सिफर्ड ने खेली तूफानी पारी

श्रीलंका के 183 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत भी अच्छी रही। टिम सिफर्ट और चाड बोवेस ने पहले 6 ओवर में 50 से ज्‍यादा रन बनाए। कीवी टीम का पहला विकेट बोवेस के रूप में 53 रन के स्कोर पर गिरा। वहीं, दूसरे छोर से सिफर्ट ने ताबड़तोड़ बल्‍लेबाजी करते हुए 48 गेंदों पर 88 रन ठोकेे। उन्‍होंने इस पारी में 10 चौके और 3 छक्के भी जड़े।

यह भी पढ़ें : राजस्‍थान और दिल्‍ली के बीच आज होगा हाई स्‍कोरिंग मुकाबला

आखिरी ओवर में रोमांचकारी बना मैच

कीवी टीम को आखिरी ओवर में दस रन बनाने थे। लाहिरू कुमारा आखिरी ओवर फेंकने आए तो पहली ही गेंद पर मार्क चैपमेन ने सिक्‍स जड़ दिया। इसके बाद कुमारा ने शानदार कमबैक कराते हुए दूसरी गेंद पर चैपमैन, तीसरी गेंद वाइड फेंकने के बाद जेम्स नीशम रन आउट कराया।

फिर चौथी गेंद पर कुमारा ने डेरिल मिचेल को आउट कर दिया। इस तरह श्रीलंका ने 3 गेंद पर 3 विकेट चटकाए। इसके बाद अंतिम दो गेंदों पर दो रन चाहिए थे। रचिन रवींद्र ने पांचवीं गेंद पर दो रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।

यह भी पढ़ें : IPL के 1000वें मुकाबले से पहले मुंबई को झटका, स्टार खिलाड़ी हुआ चोटिल