5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL के 1000वें मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस को तगड़ा झटका, प्रैक्टिस के दौरान स्टार खिलाड़ी हुआ चोटिल

IPL 2023 MI vs CSK : इंडियन प्रीमियर लीग के तहत आज 1000वां महामुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के बीच खेला जाएगा। लेकिन, इस मैच से पूर्व मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा है। मुंबई का एक खतरनाक खिलाड़ी मैच से पहले प्रैक्टिस सेशन के दौरान चोटिल हो गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 8 Apr 2023, 11:55 AM IST

ipl-2023-latest-news-mi-vs-csk-jofra-archer-doubtful-for-todays-match-against-csk-due-to-injured-his-elbow.jpg

IPL के 1000वें मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस को तगड़ा झटका, प्रैक्टिस के दौरान स्टार खिलाड़ी हुआ चोटिल।

ipl 2023 MI vs CSK : इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन में क्रिकेट का रोमांच चरम पर है। आईपीएल के तहत आज 1000वां महामुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के बीच खेला जाएगा। लेकिन, इस महामुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस को तगड़ा झटका लगा है। मुंबई का एक खतरनाक खिलाड़ी मैच से पहले प्रैक्टिस सेशन के दौरान चोटिल हो गया है। चोट के कारण अब इस खिलाड़ी को चेन्‍नई खिलाफ आज होने वाले मैच से बाहर बैठना पड़ सकता है। बता दें कि आज एमआई और सीएसके के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से मैच खेला जाएगा, लेकिन मैच से पहले मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा के सामने बड़ी समस्या आ गई है।

दरअसल, मुंबई इंडियंस के सबसे अच्‍छे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पहले ही चोट के चलते बाहर चल रहे हैं। वहीं, अब तेेजगेंदबाज जोफ्रा आर्चर भी नेट प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए हैं। पूर्व क्रिकेटर एस बद्रीनाथ ने इसकी जानकारी देते हुए बताया है कि नेट में अभ्‍यास के दौरान जोफ्रा आर्चर की कोहनी में गेंंद लग गई है। अब उन्‍हें चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के खिलाफ मैच में बाहर बैठना पड़ सकता है।

जोफ्रा आर्चर से रोहित को काफी उम्मीद

बता दें कि इंग्लैंड की टीम ने 2019 में वर्ल्‍ड का खिताब जीता था। वर्ल्ड कप जिताने में जोफ्रा आर्चर ने भी महत्‍वपूर्ण भूमिका अदा की थी। जसप्रीत के बाद जोफ्रा पर ही मुंबई की सारी उम्‍मीदें टिकी हैं। ऐसे में जोफ्रा की चोट कप्‍तान रोहित शर्मा के लिए परेशानी का सबब बन सकती है। यहां बता दें कि जोफ्रा ने आईपीएल में अब तक कुल 36 मैच खेले हैं और 46 विकेट चटकाए हैं। उनका इकोनॉमी सात के करीब रहा है।

यह भी पढ़ें : सूर्यकुमार यादव को एबी डिविलियर्स ने दिया गुरु मंत्र, अब पुराने रूप में लौटेगा सूर्या

चोट के कारण नहीं खेल सके थे पिछला सीजन

आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस के प्रदर्शन की बात करें तो रोहित शर्मा की अगुवाई वाली इस टीम ने अभी तक एक मैच खेला और उसमें हार का सामना करना पड़ा है। इस तरह पांच बार की आईपीएल विजेता मुंबई को अब पहली जीत का इंतजार है। मुंबई आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक है। जोफ्रा को मुंबई फ्रेंचाइजी ने 2022 के मेगा ऑक्‍शन में खरीदा था, लेकिन चोट के कारण वह पिछला सीजन नहीं खेल सके थे।

यह भी पढ़ें : राजस्थान रॉयल्‍स को बड़ा झटका, जोस बटलर का टीम से बाहर होना तय