5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सूर्यकुमार यादव को एबी डिविलियर्स ने दिया गुरु मंत्र, फिर पुराने रूप में लौटेगा सूर्या

Suryakumar Yadav : एबी डिविलियर्स ने सूर्यकुमार यादव को फिर से उसी रंग में लौटने के लिए गुरु मंत्र दिया है। डिविलियर्स ने सूर्या को सलाह दी कि वह यह याद करें कि उनके बेसिक्स क्या हैं? जब वह रन बना रहे थे तो क्या अच्छा कर रहे थे? वह उस समय अपने खेल को एक अलग स्तर तक ले गए थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 6 Apr 2023, 5:45 PM IST

ab-de-villiers-says-suryakumar-yadav-needs-to-realize-that-he-cannot-entertain-the-crowd-every-innings.jpg

सूर्यकुमार यादव को एबी डिविलियर्स ने दिया गुरु मंत्र, अब पुराने रूप में लौटेगा सूर्या।

Suryakumar Yadav : साउथ अफ्रीका के 360 डिग्री बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने भारत के 360 डिग्री बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को फिर से उसी रंग में लौटने के लिए गुरु मंत्र दिया है। डिविलियर्स ने सूर्या को सलाह दी कि वह यह याद करें कि उनके बेसिक्स क्या हैं? जब वह रन बना रहे थे तो क्या अच्छा कर रहे थे? वह उस समय अपने खेल को एक अलग स्तर तक ले गए थे। वह क्रीज पर कुछ समय गुजारें और फिर से रन बनाएं। इसके साथ ही डिविलियर्स ने सूर्या को यह भी सलाह दी कि आप यह भी ध्‍यान रखें कि आप हर पारी में दर्शकों का मनोरंजन नहीं कर सकते हैं। ऐसे में सूर्या से उम्‍मीद की जा सकती है वह फिर से उसी फॉर्म में लौट सकते हैं।


ज्ञात हो कि 2022 में सूर्यकुमार यादव ने टी20 में गजब का प्रदर्शन किया था। 2022 में उन्‍होंने टी20 में 1164 सबसे ज्‍यादा रन बनाए थे। उन्‍होंने ये रन 46.56 की औसत और 187.43 के जबरदस्त स्ट्राइक रेट से बनाए थे। उनके बल्‍ले से 9 अर्धशतक और 2 शतक भी निकले थे। यही वजह है कि आज भी सूर्यकुमार आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर वन बल्‍लेबाज हैं।

राजकोट में शतक के बाद खराब रहा प्रदर्शन

बता दें कि इस साल की शुरुआत में सूर्यकुमार यादव ने राजकोट में खेले गए दूसरे टी20 मैच में श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाया था, लेकिन इसके बाद उनकी फॉर्म में अचानक से गिरावट दर्ज की गई। सूर्या ने इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीनों वनडे में शून्य की हैट्रिक बनाई। आईपीएल 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ के खिलाफ सूर्या ने 16 गेंदों में 15 रन बनाए थे।

यह भी पढ़ें : KKR vs RCB : ईडन गार्डंस में बरसेंगे रन, स्पिनर्स को भी मिलेगी मदद

'अपनी शैली में लौटना होगा'

सूर्यकुमार की फॉर्म में गिरावट को लेकर डिविलियर्स ने कहा कि उन्हें अपनी शैली में वापस लौटना होगा, जिसमें वह वर्षों से खेल रहे थे। उन्हें याद करना होगा कि उनके बेसिक्स क्या हैं? जब वह रन बना रहेे थे तो क्‍या अच्छा कर रहेे थे। उन्‍हें अपने खेल को उसी स्‍तर पर ले जाने के लिए क्रीज पर समय बिताना होगा। अगर वह हर बार 40 गेंदों पर शतक लगाने की सोचेंगे तो रोज-रोज ऐसा नहीं होता है।

यह भी पढ़ें : IPL के बीच चेतेश्वर पुजारा बनाए गए इस टीम के कप्तान