5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL के बीच इंडियन फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, चेतेश्वर पुजारा बनाए गए इस टीम के कप्तान

Cheteshwar Pujara : आईपीएल 2023 के बीच भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। आईपीएल के बीच एक टीम ने चेतेश्वर पुजारा को अपनी टीम का कप्तान बनाने का ऐलान कर दिया है। खुद के कप्‍तान बनाए जाने पर पुजारा ने खुशी जताई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 6 Apr 2023, 3:33 PM IST

cheteshwar-pujara-confirms-to-lead-sussex-club-in-county-championship-good-news-during-ipl-2023.jpg

IPL के बीच इंडियन फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, चेतेश्वर पुजारा बनाए गए इस टीम के कप्तान।

Cheteshwar Pujara : इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का रोमांच चरम पर है। आईपीएल महासंग्राम में दिग्गजों का बल्ला जमकर बोल रहा है। इसी बीच भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। आईपीएल के बीच एक टीम ने चेतेश्वर पुजारा को अपनी टीम का कप्तान बनाने का ऐलान कर दिया है। बता दें कि पिछले दिनों पुजारा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था और भारतीय टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल का टिकट दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ये फाइनल मुकाबला द ओवल में 7 जून को खेला जाएगा।


आईपीएल 2023 के बीच भारतीय टीम के महत्‍वपूर्ण खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा के लिए बेहद खास खबर आई है। चेतेश्वर पुजारा इंग्लैंड में खेले जाने वाले अगले काउंटी क्रिकेट सीजन में ससेक्स टीम की कप्‍तानी करते नजर आएंगे। क्लब ससेक्स ने पुजारा को टीम की कप्तानी सौंप दी है। इसकी जानकारी खुद पुजारा ने फैंस को ट्वीट के माध्‍यम से दी है।

कप्तान बनने पर पुजारा ने खुद दी जानकारी

चेतेश्वर पुजारा ने खुद के ससेक्‍स क्‍लब के कप्तान बनने की पुष्टि करते हुए अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा है कि वह काउंटी चैम्पियनशिप में ससेक्स टीम की अगुवाई करने को लेकर बेहद रोमांचित महसूस कर रहे हैं! लेट्स गो। बता दें कि पुजारा ने पिछले साल ही क्‍लब ससेक्‍स को ज्वाइन किया था।

यह भी पढ़ें : चार साल बाद ईडन गार्डन में उतरेगा कोलकाता, ऐसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग-11

पिछले सीजन में 109 के औसत से बनाए थे 1094 रन

यहां बता दें कि चेतेश्वर पुजारा ने पिछले सीजन के काउंटी क्रिकेट में एक हजार से अधिक रन बनाए थे। काउंटी क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद क्‍लब ससेक्स ने उन्‍हें अगले सीजन के लिए भी साइन कर लिया था। उन्‍होंने ससेक्स की ओर से खेलते हुए 8 मैच में 109 से अधिक की औसत से कुल 1094 रन बनाए थे।

यह भी पढ़ें : IPL के बीच वर्ल्ड कप 2023 से बाहर हुआ 40 शतक लगाने वाला दिग्गज क्रिकेटर