5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL के बीच न्‍यूजीलैंड को बड़ा झटका, 40 शतक लगाने वाला दिग्गज क्रिकेटर वर्ल्ड कप 2023 से बाहर!

ODI World Cup 2023 : आईपीएल के 16वें सीजन में न्‍यूजीलैंड की टीम को तगड़ा झटका लगा है। कीवी टीम के कप्तान और दिग्‍गज बल्‍लेबाज केन विलियमसन आईपीएल के बाद अब वर्ल्ड कप 2023 से बाहर हो सकते हैं। उनके दाएं घुटने का स्कैन कराया गया है। अब उन्हें घुटने की सर्जरी करानी होगी। इस तरह वह लंबे समय तक मैदान से दूर रहेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 6 Apr 2023, 2:18 PM IST

kane-williamson-ruled-out-of-odi-world-cup-2023-after-injury-at-ipl-2023.jpg

40 शतक लगाने वाला दिग्गज क्रिकेटर वर्ल्ड कप 2023 से बाहर!

Kane williamson Ruled Out Of ODI World Cup 2023 : इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन में न्‍यूजीलैंड की टीम को सबसे बड़ा झटका लगा है। कीवी टीम के कप्तान और दिग्‍गज बल्‍लेबाज केन विलियमसन आईपीएल के बाद अब वर्ल्ड कप 2023 से बाहर हो सकते हैं। बता दें कि आईपीएल में गुजरात टाइटंस की ओर से खेलते हुए केन विलियमसन चोटिल हो गए थे। विलियमसन फिलहाल स्वदेश लौट चुके हैं। जानकारी के मुताबिक उनके दाएं घुटने का स्कैन कराया गया है। अब उन्हें घुटने की सर्जरी करानी होगी। इस तरह न्यूजीलैंड के कप्तान लंबे समय तक क्रिकेट के मैदान से दूर रहेंगे। केन विलियमसन इस साल के अंत में भारतीय सरजमीं पर खेले जाने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2023 से भी बाहर हो सकते हैं।

बता दें कि केन विलियमसन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के पहले मुकाबले में फील्डिंग करते वक्त चोटिल हो गए थे। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड से बताया गया है कि केन के दाहिने घुटने में गंभीर चोट लगी है। अगले तीन सप्ताह के भीतर उनका ऑपरेशन किया जाएगा। केन ने ऑपरेशन की खबर मिलने के बाद अपने क्रिकेट बोर्ड और गुजरात टाइटंस फ्रेंचाइजी का आभार जताया है।

2023 वर्ल्ड कप से बाहर हुआ ये दिग्गज क्रिकेटर!

विलियमसन ने कहा है कि सहयोग के लिए वह गुजरात टाइटंस का आभार व्यक्त करते हैं। उन्‍होंने कहा कि वह चोट लगने से काफी निराश हैं। अब वह अपनी सर्जरी और उसके बाद फिटनेस पर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि इस कवायद में काफी समय लगने वाला है। वह जल्‍द से जल्‍द मैदान पर उतरने का प्रयास करेंगे। ऐसे में माना जा रहा है कि वह अक्टूबर-नवंबर में होने वाला वनडे वर्ल्ड कप नहीं खेल पाएंगेे।

यह भी पढ़ें : एक पारी में 17 छक्के मारने वाला बल्लेबाज

वर्ल्ड कप से पहले फिट होना मुश्किल

विलियमसन ने आगे कहा कि वह अगले कुछ महीने कोच गैरी स्‍टीड और अपनी टीम की किस तरह से मदद कर सकेंगे, इस पर भी ध्यान दे रहे हैं। वहीं, कोच स्टीड का मानना है कि विलियमसन का वर्ल्ड कप से पहले फिट हो पाना मुश्किल है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि हमने उम्मीद नहीं छोड़ी है, लेकिन अभी की स्थिति को देखें तो यह संभव नहीं है।

यह भी पढ़ें : 4 साल बाद ईडन गार्डन में उतरेगा कोलकाता, ऐसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग-11