5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सूर्या ने एक ही मैच में तीन रिकॉर्ड बनाकर रचा इतिहास, छक्‍कों का शतक भी किया पूरा

Suryakumar Yadav : आईपीएल में सूर्यकुमार यादव का बल्‍ला जमकर बोल रहा है। मंगलवार रात मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच वानखेड़े स्‍टेडियम में खेले गए मुकाबले में एक बार फिर सूर्यकुमार ने आतिशी पारी खेली है। इसके साथ ही उन्‍होंने इस मुकाबले में तीन रिकॉर्ड बनाते हुए इतिहास रच दिया है।

2 min read
Google source verification
सूर्या ने एक ही मैच में तीन रिकॉर्ड बनाकर रचा इतिहास।

सूर्या ने एक ही मैच में तीन रिकॉर्ड बनाकर रचा इतिहास।

Suryakumar Yadav : आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर वन बल्‍लेबाज सूर्यकुमार यादव का बल्‍ला इंडियन प्रीमियर लीग में भी जमकर बोल रहा है। मंगलवार रात मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच वानखेड़े स्‍टेडियम में खेले गए मुकाबले में एक बार फिर सूर्यकुमार ने आतिशी पारी खेली है। इस मुकाबले में एक समय लग रहा था कि आरसीबी मजबूत स्थि‍ति में है, लेकिन सूर्यकुमार यादव ने क्रीज पर आते ही गेंदबाजों की जमकर पिटाई करनी शुरू कर दी और मैच को मुंबई की झाेेेली में डालने में महत्‍वपूर्ण भूमिका अदा की। सूर्या ने इस दौरान 35 गेंदों पर 83 रन की तूफानी पारी खेली और एक ही मैच में तीन रिकॉर्ड बनाते हुए इतिहास रच दिया।


237 से अधिक के स्‍ट्राइक रेट से रन बनाए

दरअसल, सूर्यकुमार यादव के बल्‍ले से इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में अभी तक चार अर्धशतक निकले हैं। खास बात ये है कि ये चारों ही अर्धशतक रन चेज करते हुए आए हैं और चारों ही बार उन्‍होंने गेंदबाजों की धुनाई करते हुए करीब 200 के स्‍ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। आरसीबी के खिलाफ तो उन्‍होंने 237 से अधिक के स्‍ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।

सूर्या ने बनाए ये तीन रिकॉर्ड

सूर्यकुमार यादव ने अपने आईपीएल करियर में 134 मैच की 119 में 3000 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। सूर्या यहां तक पहुंचने वाले 22वें प्‍लेयर हैं। इसके साथ ही आईपीएल 2023 सूर्या ने एक स्‍पेशल शतक भी पूरा किया है। सूर्या ने आईपीएल में छक्कों का शतक भी पूरा कर लिया है। इतना ही नहीं सूर्या ने अपने आईपीएल करियर की सबसे बड़ी पारी भी खेली है। इससे पहले उनका सर्वाधिक स्‍कोर 82 रन था।

यह भी पढ़ें : फाफ डु प्‍लेसिस ने ऑरेंज कैप पर बनाई मजबूत पकड़ तो पर्पल के लिए छिड़ी जंग


आईपीएल में 20 अर्धशतक

बता दें कि सूर्या ने आरसीबी के खिलाफ वानखेड़े में सिर्फ 35 गेंदों का सामना करते हुए 83 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्‍ले से 7 चौके और 6 छक्के भी निकले। सूर्या के अब आईपीएल करियर में 3020 रन हो गए हैं। जिसमें उनके 102 छक्के भी शामिल हैं। सूर्या के अब 20 अर्धशतक भी पूरे हो गए हैं।

यह भी पढ़ें : सूर्या के तूफान में उड़ी आरसीबी, ये रहे मुबंई इंडियंस की जीत के 5 टर्निंग प्वाइंट्स