ipl 2023 : इंडियन प्रीमियर लीग 2023 अब आखिरी दौर में पहुंच चुका है। अब प्लेऑफ मुकाबलों के बाद फाइनल मुकाबला बाकी है। इसी बीच बल्लेबाजों और गेंदबाजों में ऑरेंज और पर्पल कैप कैप की रेस भी जारी है। ऑरेंज कैप की दौड़ में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फाफ डु प्लेसिस शीर्ष पर बरकरार हैं। हालांकि उनकी टीम बाहर हो चुकी है। वहीं, गुजरात टाइटंस के शुभमन गिल दूसरे नंबर पर हैं और उन्हें सबसे बड़े दावेदार के रूप में देखा जा रहा है। तीसरे पर विराट कोहली, चौथे पर यशस्वी जायसवाल और पांचवें नंबर पर सीएसके के डेवोन कॉनवे हैं। पर्पल कैप की दौड़ में गुजरात टाइटंस के मोहम्मद शमी पहले तो राशिद खान दूसरे पायदान पर हैं। राजस्थान के युजवेंद्र चहल तीसरे नंबर पर हैं। वहीं, चौेथे और पांचवें स्थान पर क्रमश: पीयूष चावला और वरुण चक्रवर्ती हैं। अब अंतिम दौर में देखने वाली बात ये होगी कि ऑरेंज और पर्पल कैप किसके सिर पर सजती है?