
Mumbai Indians की चिंता खत्म, मैच से पहले फ़ीट हुआ लंबे-लंबे सिक्स लगाने वाला खिलाड़ी
MI vs GT : Indian Premier League 2023 का 57वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच मुंबई में खेला जाएगा। मुंबई को प्लेऑफ में जाने और अंक तालिका में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए गुजरात टाइटंस के खिलाफ यह मुकाबला हर हाल में जीतना होगा। मुंबई इंडियंन ने चेज करते हुए अपने पिछले तीन मुकाबलों में 200 या उससे अधिक के टारगेट को हासिल करते हुए दो मैचों में जीत हासिल की है। इस साल उनकी टीम की गेंदबाजी पूरी तरह फीकी रही है। टीम को यार्कर विशेषज्ञ जसप्रीत बुमराह की कमी पूरे सीजन में खल रही है। वहीं बल्लेबाजी की बात करें तो उनकी टीम लगातार अच्छा कर रही है। इसी बीच टीम का एक विस्फोटक बल्लेबाज फिट हो गया है और गुजरात के खिलाफ टीम के प्लेइंग 11 में शामिल होने के लिए तैयार है।
तिलक वर्मा हुए फिट
मुंबई इंडियंस के बाए हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा इस मैच के लिए फिट हैं और एक बार फिर से प्लेइंग 11 का हिस्सा बनने को तैयार हैं। मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ अपने पिछले खेल में 17 ओवरों के अंदर 200 रनों का पीछा किया था। सूर्यकुमार यादव की फार्म में वापसी हो चुकी है और नेहल वढेरा की पारी ने तिलक वर्मा की कमी को खलने नहीं दिया।
वहीं ईशान किशन पर एक बार फिर से टीम को विस्फोटक शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी होगी। टिम डेविड और कैमरून ग्रीन बड़े हिट के साथ टीम को अच्छी फिनिश दे रहे हैं। ऐसे में देखा जाए तो उनकी टीम की बल्लेबाजी काफी ज्यादा संतुलित है।
मांसपेशियों में खिंचाव के कारण मुंबई के लिए पिछले दो मैचों में नहीं खेलने वाले वर्मा गुजरात टाइटंस के खिलाफ फिर से खेलने के लिए तैयार हैं। मुंबई की टीम जब पहले बल्लेबाजी करती है तो तिलक वर्मा प्लेइंग 11 का हिस्सा होते हैं। लेकिन चेज के दौरान वह आकाश मधवाल के लिए इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में आते हैं।
गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो अभी तक दोनों का आमना-सामना सिर्फ दो बार हुआ है। पिछले सीजन में दोनों के बीच एक मुकाबला खेला गया था, जिसमें मुंबई ने महज एक रन से जीत दर्ज की थी। जबकि इस सीजन में अभी तक दोनों के बीच एक मैच खेला गया है, जिसमें गुजरात ने 55 रनों से शानदार जीत दर्ज की थी। ऐसे में दोनों के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिल सकता है।
यह भी पढ़ें: महज 21 साल में Yashasvi समेत ये चार बल्लेबाज लगा चुके हैं शतक
वानखेड़े स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच की बात करें तो यहां बल्लेबाजों को भरपूर मदद मिलती है। यहां अक्सर हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं। इस विकेट पर औसत स्कोर 176 रन है। यहां सबसे लो स्कोर 67 तो हाई स्कोर 235 रन रहा है। आईपीएल के इस सीजन में यहां पिछले 4 मुकाबलों में तीन बार चेज करने वाली टीम जीती है।
आज के मैच के लिए मुंबई की संभावित प्लेइंग 11
रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, कैमरन ग्रीन, तिलक वर्मा, नेहल वढेरा, टिम डेविड, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ, कुमार कार्तिकेय, आकाश, क्रिस जॉर्डन ।
यह भी पढ़ें: Yashasvi की पारी पर Kohli ने वो कह दिया जो आज तक किसी के लिए नहीं कहा था
Published on:
12 May 2023 05:01 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
