नई दिल्लीPublished: May 12, 2023 12:24:50 pm
Paritosh Shahi
Virat Kohli on Yashasvi Jaiswal: Kolkata Knight Riders के खिलाफ Rajasthan Royals के बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करके टीम को टॉप-4 में पहुंचाया। इस बीच लीजेंड विराट कोहली ने यशस्वी जायसवाल की तूफानी बल्लेबाजी की गजब अंदाज में तारीफ की।
Virat Kohli on Yashasvi Jaiswal: गुरुवार को ipl 2023 के मैच में Rajasthan Royals की Kolkata Knight Riders पर 9 विकेट की जीत के दौरान बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक बनाया। यशस्वी जायसवाल की इस पारी के बाद उन्हें दुनियाभर से प्रशंसा मिल रही है और क्रिकेट जगत भी उनकी सराहना कर रहा है। इस लिस्ट में अब विराट कोहली ने जायसवाल की पारी पर अपनी राय व्यक्त की है, जो सबसे अगल और जायसवाल के लिए स्पेशल है। इस पारी के दौरान जायसवाल सिर्फ 13 गेंदों पर सामना करते हुए अपने अर्धशतक को पूरा किया। उनकी इस पारी को देख हर कोई हैरान रह गया।