
लखनफ के खिलाफ जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगी RCB, जानें दोनों की संभावित प्लेइंग 11 और चुने ड्रीम XI
RCB vs LSG Possible Playing 11 and Dream 11 : इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आज सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच लीग स्टेज का मैच खेला जाएगा। ये मुकाबला आरसीबी के होम ग्राउंड बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। बता दें कि आइपीएल 2022 में एलएसजी और आरसीबी दो बार आमने-सामने आए थे। दोनों ही मुकाबले आरसीबी ने अपने नाम किए थेे। ऐसे में आरसीबी अपने होम ग्राउंड पर लगातार तीसरे मुकाबले में लखनऊ को हराकर जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगी। आइये मैच से पहले जानते हैं कि दोनों टीम कौन सी संभावित प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती हैं। जिसमें से आप खिलाडि़यों को चुनकर अपनी बेस्ट ड्रीम इलेवन बना सकते हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का इस सीजन का यह तीसरा मुकाबला है। बैंगलोर ने पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराया था तो वहीं दूसरे मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स से हार गई थी। जबकि लखनऊ सुपरजायंट्स का यह इस सीजन का चौथा मुकाबला है। लखनऊ ने पहले मैच में दिल्ली को हराया था तो दूसरे मैच में चेन्नई ने शिकस्त दी थी। वहीं, लखनऊ ने तीसरे मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को हराया था।
बेस्ट ड्रीम इलेवन
कप्तान - विराट कोहली
उपकप्तान - ग्लेन मैक्सवेल
विकेटकीपर - निकोलस पूरन
बल्लेबाज - फाफ डु प्लेसिस, मेयर्स, राहुल
ऑलराउंडर - ब्रेसवेल, क्रुणाल पांड्या, मार्कस स्टोइनिस
गेंदबाज - कर्ण शर्मा, जयदेव उनादकट
यह भी पढ़ें : धनश्री वर्मा ने श्रेयस अय्यर की फोटो पर किया Kiss! सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
आरसीबी की संभावित प्लेइंग इलेवन
फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, अनुज रावत, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक, माइकल ब्रेसवेल, डेविड विली, हर्षल पटेल, कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज।
लखनऊ की संभावित प्लेइंग इलेवन
केएल राहुल (कप्तान), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस/क्विंटन डी कॉक, निकोलस पूरन, क्रुणाल पांड्या, के गौतम/अमित मिश्रा, यश ठाकुर, आवेश खान/जयदेव उनादकट, मार्क वुड, रवि बिश्नोई।
यह भी पढ़ें : बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडेय और सुहाना खान हुईं इस क्रिकेटर पर फिदा
Updated on:
10 Apr 2023 01:01 pm
Published on:
10 Apr 2023 12:55 pm
