3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2023 : राजस्‍थान रॉयल्‍स और दिल्‍ली कैपिटल्‍स के बीच आज होगा हाई स्‍कोरिंग मुकाबला, पढ़ें पिच रिपोर्ट

RR vs DC Guwahati Pitch Report : राजस्‍थान रॉयल्‍स अपने दूसरे होम ग्राउंड यान‍ि गुवाहाटी के बरसापारा क्रि‍केट स्‍टेडियम में आज दिल्‍ली कैपिटल्‍स के खिलाफ आज दोपहर 3.30 बजे से मैच खेला जाएगा। आइये मैच से पहले आपको बताते हैं, बरसापारा की पिच और गुवाहाटी का मौसम कैसा रहेगा।

2 min read
Google source verification
ipl-2023-rr-vs-dc-barsapara-cricket-stadium-pitch-report-ipl-2023-guwahati-weather-today.jpg

राजस्‍थान रॉयल्‍स और दिल्‍ली कैपिटल्‍स के बीच आज होगा हाई स्‍कोरिंग मुकाबला।

ipl 2023 RR vs DC Guwahati Pitch Report : राजस्‍थान रॉयल्‍स अपने दूसरे होम ग्राउंड यान‍ि गुवाहाटी के बरसापारा क्रि‍केट स्‍टेडियम में आज दिल्‍ली कैपिटल्‍स के खिलाफ मुकाबला खेलेगी। आईपीएल 2023 के तहत खेले जाने वाला यह 11वां मुकाबला होगा, जो दोपहर 3.30 बजे से खेला जाएगा। राजस्‍थान रॉयल्‍स की कमान जहां संजू सैमसन के हाथ में होगी। वहीं दिल्‍ली कैपिटल्‍स की कप्‍तानी डेविड वॉर्नर करते नजर आएंगे। दिल्‍ली कैपिटल्‍स जहां पहली जीत के इरादे से उतरेगी तो वहीं, राजस्‍थान की टीम पंजाब के हाथों मि‍ली पिछली हार की यादों को भुलाकर एक बार फिर जीत की पटरी पर लौटने की उम्‍मीदों से उतरेगी। मैच से पहले जानते बरसापारा की पिच और गुवाहाटी के मौसम का हाल।


दिल्‍ली कैपिटल्‍स और राजस्‍थान के बीच आज जमकर रन बरसने की उम्‍मीद है। बरसापारा की पिच की बात करें तो यहां बल्‍लेबाजी करना बेहद आसान माना जाता है। इस विकेट पर औसतन पहली पारी का स्‍कोर 170 रन है। तेज गेंदबाज शुरुआत में नमी का फायदा उठा सकते हैं, वहीं स्पिनरों को मिडिल ओवर्स में मदद मिलेगी। यहां टॉस महत्‍वपूर्ण भूूूूमिका निभा सकता है। टॉस जीतकर पहले टीम बल्‍लेबाजी करना अच्‍छा रहेगा। क्‍योंकि आईपीएल के इस सीजन में यहां रन चेज करना कठिन रहा है।

गुवाहाटी के मौसम का हाल

गुवाहाटी में आज यानि 8 अप्रैल को मौसम साफ रहने के आसार हैं। यहां बारिश की कोई संभावना नहीं है। 3 से 7 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने की उम्‍मीद है। यहां न्‍यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। वहीं उमस 58 प्रतिशत तक रहने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें : राजस्थान रॉयल्‍स को बड़ा झटका, जोस बटलर का टीम से बाहर होना तय

राजस्‍थान रॉयल्‍स की संभावित प्‍लेइंग इलेवन

यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्‍तान और विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल/ध्रुव जुरेल, रियान पराग, शिमरोन हेटमेयर, जेसन होल्डर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, केएम आसिफ और युजवेंद्र चहल।

दिल्‍ली कैपिटल्‍स की संभावित प्‍लेइंग इलेवन

पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर (कप्तान), रिले रोसौव, रोवमैन पॉवेल, अक्षर पटेल, सरफराज खान/यश ढुल, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), अमन हाकिम खान, कुलदीप यादव, एनरिक नार्जे और मुकेश कुमार।

यह भी पढ़ें : IPL के 1000वें मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस का स्टार खिलाड़ी चोटिल

Story Loader