
हैदराबाद से हारने के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द, इस खिलाड़ी पर फोड़ा हार का ठीकरा।
ipl 2023 RR Vs SRH : आईपीएल 2023 के तहत रविवार रात जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आखिरी गेंद पर फैसले वाला रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच को गंवाने वाली राजस्थान की यह लगातार तीसरी हार है। संदीप शर्मा की आखिरी गेंद पर अब्दुल समद ने सिक्स जड़कर न सिर्फ हैदराबाद को शानदार जीत दिलाई है, बल्कि टीम के प्लेऑफ खेलने की उम्मीदों को भी बरकरार रखा है। जबकि इस हार ने राजस्थान के लिए मुश्किलें जरूर खड़ी कर दी हैं। राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन इस मैच को हारने बाद बेहद निराश हैं। उन्होंने इस हार के लिए सीधे-सीधे अपने एक गेंदबाज को जिम्मेदार ठहराया है।
संदीप शर्मा पर पूरा भरोसा था, लेकिन...
कप्तान संजू सैमसन ने इस हार को लेकर कहा कि आईपीएल से आपको यही मिलता है। इसलिए आईपीएल खास है। उन्होंने कहा कि कभी आप यह महसूस ही नहीं कर पाएंगे कि आप मैच जीत गए हैं। उन्होंने कहा कि हमें ये पता था कि हैदराबाद अच्छी बल्लेबाजी के बल पर मैच जीत सकती है, लेकिन हमें संदीप शर्मा पर पूरा भरोसा था। संदीप शर्मा ऐसी स्थिति में हमें जीत दिला चुके हैं, लेकिन उनकी एक नो बॉल ने हमसे मैच छीन लिया।
हर दिन मैच लेते हैं नए इम्तेहान
संजू सैमसन ने कहा कि हमने अच्छी बल्लेबाजी की थी और बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल रहे। उन्होंने आगे कहा कि एक वक्त हमें लगा कि जीत मिल गई है, लेकिन नो बॉल ने हमारे जश्न पर पानी फेर दिया। उन्होंने कहा कि इस टी20 में खेलते हुए जिंदगी कभी आसान नहीं होती। हर दिन मैच नए इम्तेहान लेते हैं। बस आपको अपना बेस्ट देना होता है। हम फिर से वापसी करने का प्रयास करेंगे।
यह भी पढ़ें : राजस्थान ने जीती बाजी गंवाकर लगाई हार की हैट्रिक
जश्न मनाते ही बज गया हूटर
दरअसल, आखिरी गेंद पर हैदराबाद को जीतने के लिए 5 रन की जरूरत थी। संदीप की आखिरी गेंद को अब्दुल समद लॉन्ग ऑफ के ऊपर से सिक्स मारने का प्रयास किया और जोस बटलर को कैच थमा बैठे। कैच लेते ही राजस्थान ने जीत का जश्न मनाना शुरू ही किया था कि तभी नो बॉल का हूटर बज उठा। इसके बाद बोनस में मिली गेंद पर समद ने सिक्स लगाकर राजस्थान के जबड़े से जीत छीन ली।
यह भी पढ़ें : पाकिस्तान से कुछ घंटे में ही छिना नंबर-1 का ताज, भारत ने फिर पछाड़ा
Published on:
08 May 2023 10:57 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
