30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्‍तान से दो दिन में ही छिना नंबर-1 का ताज, आईसीसी वनडे रैंकिंग में भारत ने फिर पछाड़ा

ICC ODI Rankings : पाकिस्तान की टीम का आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर वन का ताज महज दो दिन में ही छिन गया है। बता दें कि यह क्रिकेट के इतिहास में पहली बार था, जब पाकिस्‍तान की टीम वनडे की बादशाह बनी थी। इस उपलब्धि पर पा‍क पीएम समेत पूरा देश फूला नहीं समां रहा था, लेकिन अब महज दो दिन में उनकी खुशी गम में बदल गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 8 May 2023, 9:58 AM IST

pakistan-lost-no-1-position-in-icc-odi-rankings-after-losing-against-new-zealand-in-5th-odi-india-and-australia-in-top-2.jpg

पाकिस्‍तान से दो दिन में ही छिना नंबर-1 का ताज, आईसीसी वनडे रैंकिंग में भारत ने फिर पछाड़ा।

ICC ODI Rankings : पाकिस्‍तान और न्‍यूजीलैंड के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज पाकिस्‍तान ने 4-1 से जीत ली है। सीरीज का आखिरी मुकाबला कराची में खेला गया, जिसमें न्यूजीलैंड की टीम ने पाकिस्तान को 47 रनों से शिकस्‍त दी है। इस हार के साथ ही पाकिस्तान की टीम से आईसीसी वनडे रैंकिंग का ताज भी छिन गया है। बता दें कि दो दिन पहले इस सीरीज का लगातार चौथा मुकाबला जीतकर पाकिस्‍तान की टीम ने आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर वन का ताज हासिल किया था। इसके बाद पाकिस्‍तानी पीएम शाहबाज शरीफ समेत पूरा देश फूला नहीं समां रहा था। लेकिन, दो दिन में ही उससे नंबर वन की कुर्सी छिन गई है।


दरअसल, कीवी टीम के खिलाफ लगातार चार वनडे जीतकर पाकिस्तान की टीम आईसीसी वनडे रैंकिंग में पहले स्‍थान पर पहुंची थी। उसको लंबे समय तक पहले पायदान पर बने रहने के लिए 5वां वनडे जीतकर क्‍लीन स्विप करना जरूरी था, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। पाकिस्तान की टीम अब वनडे रैंकिंग में 112 अंकों के साथ आईसीसी वनडे रैंकिंग की प्‍वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।

समान अंकों के साथ ऑस्‍ट्रेलिया और भारत टॉप पर

आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग में अब ऑस्ट्रेलिया की टीम 113 अंकों के साथ पहले नंबर पर पहुंच गई है। वहीं, भारतीय टीम 113 अंकों के साथ ही दूसरे पायदान पर है। ऑस्ट्रेलिया की टीम दशमलव में आगे है। इसके बाद चौथे नंबर पर 111 अंक के साथ इंग्‍लैंड की टीम है तो 108 अंकों के साथ न्यूजीलैंड की टीम 5वें स्थान पर है। पाकिस्‍तान खिलाफ जीत से उसे एक अंक का फायदा हुआ है।

यह भी पढ़ें : ऑरेंज कैप की दौड़ में शुभमन गिल की लंगी छलांग तो पर्पल पर शमी का कब्‍जा

क्रिकेट के इतिहास में पाकिस्तान पहली बार बना था नंबर वन

बता दें कि आईसीसी वनडे रैंकिंग प्रणाली की शुरुआत 2005 में हुई थी। तब से लेकर अब तक भारतीय टीम कई बार वनडे रैंकिंग में नंबर वन पर रही है। लेकिन, पाकिस्‍तान की टीम तब से लेकर अब तक पहली बार दो दिन पहले ही आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर वन थी। लेकिन, पाकिस्‍तान का यह सपना महज दो दिन में ही टूट गया है।

यह भी पढ़ें :राजस्‍थान ने जीती बाजी गंवाकर लगाई हार की हैट्रिक, आखिरी दो ओवर में पलटा मैच