
IPL की 5 लड़ाई, जिन्होंने 'जेंटलमैन गेम' को किया शर्मसार, थप्पड़ कांड सबसे ज्यादा चर्चित।
5 Biggest Fights in IPL History : इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के माथे पर विराट कोहली और गौतम गंभीर की लड़ाई का बदनुमा दाग लग गया है। कोहली और गंभीर की लड़ाई के बाद अब क्रिकेट के दिग्गज आईपीएल में सख्त नियम बनाने की बात कह रहे हैं, ताकि इस तरह से किरकिरी न हो। ऐसा नहीं है कि आईपीएल के इतिहास में ये पहली बार हुआ है। इससे पहले भी यह 'जेंटलमैन गेम' शर्मसार हुआ है। गौर करने वाली बात ये है कि अब तक हुई पांच लड़ाइयों में से तीन में विराट कोहली शामिल रहे हैं। जबकि आईपीएल के पहले सीजन का थप्पड़ कांड सबसे ज्यादा चर्चित रहा है। आइये आपको भी बताते है आईपीएल के इतिहास में हुए 5 सबसे बड़ी लड़ाइयों के बारे में।
आईपीएल के इतिहास की सबसे बड़ी लड़ाई
आईपीएल के इतिहास की सबसे बड़ी लड़ाई आईपीएल के पहले सीजन में मुंबई इंडियंस के हरभजन सिंह और किंग्स इलेवन पंजाब के श्रीसंत के बीच हुई थी। उस मुकाबले में मुंबई ने पंजाब को हराया था। उस मैच में हरभजन सिंह ने किसी बात को लेकर श्रीसंत का थप्पड़ जड़ दिया था।
इसके बाद श्रीसंत रोते हुए नजर आए थे। इसके बाद आईपीएल कमेटी ने उन पर बाकी बचे उस सीजन के लिए बैन लगा दिया गया था। हालांकि अब दोनों अच्छे दोस्त हैं।
जब पोलार्ड ने लिया था कोहली से पंगा
आईपीएल की ओर लड़ाई बहुत चर्चित रही थी, जो मुंबई इंडियंस के कीरोन पोलार्ड और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विराट कोहली के बीच हुई थी। विराट कोहली ने जब कीरोन पोलार्ड को आउट किया तो पोलार्ड ने गुस्से में अपना बल्ला उनकी तरफ फेंका था।
इस बात को लेकर दोनों के बीच जमकर बहसबाजी हुई थी। उस दौरान साथी खिलाडि़यों को बीच-बचाव करना पड़ा था।
2013 में भी भिड़े थे कोहली-गंभीर
आईपीएल 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली और कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर के बीच जबरदस्त कहासुनी हुई थी। दरअसल, सुनील नरेन की गेंद पर कोहली को गंभीर ने पकड़ लिया था।
उस दौरान कोहली को गंभीर की ओर गुस्से में जाते देखा गया। इसके बाद कुछ बातें कहते हुए अपनी ओर बुलाने का इशारा किया। इस घटना के बाद दोनों पर जुर्माना लगाया गया था।
यह भी पढ़ेंं : विराट-गंभीर पर भड़के सुनील गावस्कर, बोले- दोनों को सस्पेंड करो
जब अश्विन और फिंच के बीच हुई भिड़ंत
आईपीएल 2020 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के एरॉन फिंच और दिल्ली कैपिटल्स के रविचंद्रन अश्विन के बीच भी लड़ाई हुई थी। उस दौरान अश्विन ने गेंद फेंकने के लिए रनअप लिया, लेकिन एरॉन फिंच ने पहले ही क्रीज छोड़ दी। उस दौरान अश्विन ने फिंच को बीच रुककर वॉर्निंग दी और फिर देखते ही देखते दोनों के बीच जमकर बहसबाजी हुई।
चर्चा का विषय बनी विराट-गंभीर की लड़ाई
आईपीएल के मौजूदा सीजन में एक बार फिर विराट कोहली और गौतम गंभीर की लड़ाई हुई है। हालांकि गंभीर खेल नहीं रहे हैं वह एलएसजी की टीम के मेंटर हैं। फिलहाल दोनों के बीच हुई गर्मागरम बहस चर्चा का विषय बनी हुई है।
इसके लिए दोनों पर 100 फीसदी मैच फीस का जुर्माना भी लगाया गया है। जबकि सुनील गावस्कर इस सजा को नाकाफी बताते हुए बड़ी सजा देने की मांग की है, ताकि भविष्य में आईपीएल को इस तरह शर्मसार न होना पड़े।
यह भी पढ़ें : लखनऊ को बड़ा झटका, चोट के कारण IPL से बाहर हुआ ये स्टार खिलाड़ी
Updated on:
03 May 2023 04:59 pm
Published on:
03 May 2023 02:55 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
