
विराट और गंभीर की लड़ाई पर यूपी पुलिस ने ली ऐसी चुटकी।
Virat Kohli and Gautam Gambhir : विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच सोमवार को आरसीबी और लखनऊ के मैच के बाद हुई भिड़ंत का मामला गर्माता जा रहा है। इस लड़ाई के बाद बीसीसीआई की ओर से जहां कड़ा एक्शन लेते हुए खिलाडि़यों पर मैच फीस का जुर्माना लगाया गया था। वहीं अब इस मामले में यूपी पुलिस की भी एंट्री हो गई है। यूपी पुलिस की ओर से विराट और गंभीर की लड़ाई को लेकर तंज कसते हुए एक पोस्ट किया गया है, जो देखते ही देखते वायरल हो गया है। लोग इस पोस्ट पर जमकर कमेंट करते हुए मजे ले रहे हैं और रिट्वीट भी कर रहे हैं। आइये आपको भी बताते हैं कि यूपी पुलिस क्या लिखा है?
विराट कोहली और गौतम गंभीर का विवाद सोशल मीडिया की सुर्खियों में है। इसी बीच इस विवाद में यूपी पुलिस भी कूद पड़ी है। यूपी पुलिस की ओर से अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा गया है कि कोई भी मसला हमारे लिए विराट और गंभीर नहीं है। किसी भी आकस्मिक परिस्थिति में तुरंत डायल करें 112। बहस से परहेज करें! हमें कॉल करने में नहीं! किसी भी आपातकालीन स्थिति में 112 डायल करें।
लोग जमकर ले रहे मजे
यूपी पुलिस के इस ट्वीट पर रिएक्शन देने वालों की बाढ़ आ गई है। लोग विराट और गंभीर समेत यूपी पुलिस के जमकर मजे ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि जिस पुलिस स्टाफ ये पोस्ट निर्मित किया है, उसे 21 नहीं एक हजार तोपों की सलामी देनी चाहिए। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है कि छा गए गुरु तो एक ने लिखा मैच में आपकी सख्त जरूरत थी।
यह भी पढ़ें : ऑरेंज कैप पर फाफ का कब्जा तो पर्पल कैप की लिस्ट में फिर हुआ बदलाव
ये है पूरा मामला
दरअसल, लखनऊ और बैंगलोर के मैच के बाद दोनों टीम के खिलाड़ी एक-दूसरे से हाथ मिला रहे थे। इसी बीच नवीन उल हक और कोहली के बीच बहसबाजी हो गई। कोहली को साथी खिलाड़ी अलग ले गए। इससे पहले लखनऊ की पारी के बीच भी नवीन और विराट तकरार हुई थी।
फिर विराट लखनऊ के मेयर्स से बात कर रहे थे। इसी बीच गंभीर मेयर्स को बुलाकर अलग ले गए। जाते-जाते गंभीर लगातार कुछ रहे थे। इसके बाद कोहली ने इशारा करके गौतम गंभीर को पास बुलाया। फिर देखते ही देखते दोनों के बीच तकरार और बहसबाजी शुरू हो गई।
यह भी पढ़ें : आज सीएसके से बदला लेने उतरेगी लखनऊ, देखें पिच-मौसम समेत सभी जानकारी
Published on:
03 May 2023 08:53 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
