13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विराट कोहली और गौतम गंभीर की लड़ाई के बाद BCCI का बड़ा एक्‍शन, दोनों को दी ये सजा

Virat Kohli and Gautam Gambhir Fight : आईपीएल 2023 में सोमवार रात रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपर जायंट्स के मैच के बाद विराट कोहली और गौतम गंभीर मैदान पर ही भिड़ गए। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बीसीसीआई ने दोनों के खिलाफ कड़ा एक्‍शन लेते हुए सजा भी सुनाई है।

2 min read
Google source verification
ipl-2023-virat-kohli-and-gautam-gambhir-fined-100-percent-match-fee-for-breaching-code-of-conduct_1.jpg

Virat Kohli and Gautam Gambhir Fight : इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के तहत सोमवार रात रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 18 रन से हरा दिया। लेकिन, मैच के बाद कुछ ऐसा अप्रत्‍याशित घटा, जिसकी वजह से आईपीएल पर एक दाग लग गया है। आरसीबी के विराट कोहली और भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज और लखनऊ के मेंटर गौतम गंभीर मैदान पर ही भिड़ गए। दोनों के बीच जमकर बहस हुई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि साथी खिलाडि़यों को बीच-बचाव के लिए आना पड़ा। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बीसीसीआई ने दोनों के खिलाफ कड़ा एक्‍शन लेते हुए सजा भी सुनाई है।


विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच हुई लड़ाई के बाद दोनों को आईपीएल कोड ऑफ कंडक्‍ट के लेवल 2 के आर्टिकल 2.21 के उल्लंघन का दोषी पाया गया है और सजा के तौर पर मैच फीस का 100 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। गंभीर और विराट के अलावा लखनऊ के तेज गेंदबाज नवीन उल हक पर भी 50 फीसदी मैच फीस का जुर्माना लगाया गया है। नवीन को आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल 1 के आर्टिकल 2.21 के उल्लंघन का दोषी पाया गया है।

ये है पूरा मामला

दरअसल, लखनऊ के खिलाफ आरसीबी ने 18 रन से जीत हासिल की। मैच के बाद दोनों टीम के खिलाड़ी एक-दूसरे से हाथ मिला रहे थे। इसी बीच अफगानिस्तान के नवीन उल हक और कोहली के बीच बहसबाजी हो गई। कोहली को साथी खिलाड़ी अलग ले गए। दरअसल, इससे पहले लखनऊ की पारी के बीच नवीन और विराट तकरार हुई थी।

यह भी पढ़ें : IPL 2023: ऑरेंज और पर्पल कैप की लिस्ट में फिर बड़ा उलटफेर, देखें ताजा हाल

गंभीर की एंट्री होते ही बढ़ा विवाद

विराट कोहली लखनऊ के मेयर्स से बात कर रहे थे। इसी बीच गंभीर मेयर्स को बुलाकर अलग ले गए। जाते-जाते गंभीर लगातार कुछ रहे थे। इसके बाद कोहली ने इशारा करके गौतम गंभीर को पास बुलाया। फिर देखते ही देखते दोनों के बीच तकरार और बहसबाजी शुरू हो गई। केएल राहुल और फाफ डुप्लेसिस समेत कई सीनियर्स ने बीच-बचाव का प्रयास किया। लेकिन, दोनों मानने को तैयार नहीं थे।

यह भी पढ़ें : आखिर क्‍यों बीच मैदान हुई विराट कोहली और गौतम गंभीर की लड़ाई, कैसे शुरू हुआ विवाद