
Virat Kohli on Yashasvi Jaiswal: गुरुवार को ipl 2023 के मैच में Rajasthan Royals की Kolkata Knight Riders पर 9 विकेट की जीत के दौरान बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक बनाया। यशस्वी जायसवाल की इस पारी के बाद उन्हें दुनियाभर से प्रशंसा मिल रही है और क्रिकेट जगत भी उनकी सराहना कर रहा है। इस लिस्ट में अब विराट कोहली ने जायसवाल की पारी पर अपनी राय व्यक्त की है, जो सबसे अगल और जायसवाल के लिए स्पेशल है। इस पारी के दौरान जायसवाल सिर्फ 13 गेंदों पर सामना करते हुए अपने अर्धशतक को पूरा किया। उनकी इस पारी को देख हर कोई हैरान रह गया।
विराट बोले- तुम स्टार हो यशस्वी
यशस्वी जायसवाल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जैसे ही सबसे तेज फिफ्टी लगाई वैसे ही विराट कोहली ने अपने इंस्टग्राम पर एक स्टोरी लगाते हुए कहा कि हाल-फ़िलहाल की बात करें तो मैंने इससे बेहतर बल्लेबाजी नहीं देखी है। यशस्वी जायसवाल तुम एक स्टार हो। विराट कोहली के स्टोरी लगाते ही यह स्टोरी वायरल हो गया।
विराट युवा खिलाड़ियों की हमेशा से तारीफ करते रहे हैं। उनसे अपना अनुभव साझा करते हैं। विराट के अलावा कई बड़े दिग्गज ने उनकी इस पारी के बाद उनकी तारीफ की और उन्हें खूब बधाई दी। यशस्वी जायसवाल ने भी विराट के इस स्टोरी का रिप्लाई देते हुए कहा कि थैंक्यू भईया, मेरे लिए यह बहुत मायने रखता है। यशस्वी से पहले विराट ने ये बात किसी के लिए नहीं कहा था।
जायसवाल ने ईडन गार्डन्स में बिग हिटिंग का शानदार प्रदर्शन किया। यशस्वी जायसवाल ने सिर्फ 13 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जो टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक था। इस दौरान उन्होंने राहुल और पैट कमिंस के रिकॉर्ड को एक साथ तोड़ा। यशस्वी जायसवाल आईपीएल 2023 के अपने दूसरे शतक से केवल 2 रन से चूक गए। जायसवाल ने 47 गेंदों में 5 छक्के और 13 चौकों की मदद से नाबाद 98 रन की बेहतरीन पारी खेली।
धोनी को अपना आदर्श मानते हैं यशस्वी
रिकॉर्ड तोड़ पारी खेलने के बाद यशस्वी जायसवाल ने मीडिया के लोगों से बात की। इस दौरान जायसवाल ने बताया कि मैं हमेशा धोनी सर, विराट कोहली भैया , रोहित शर्मा भैया, जोस बटलर और कप्तान संजू सैमसन जैसे खिलाड़ियों से सीखने की कोशिश करता हूं। उनके इनपुट्स मुझे अपने खेल को निखारने में काफी मदद करते हैं।
यशस्वी जायसवाल पहले भी कई मौकों पर कह चुके हैं की वो एमएस धोनी को अपना आदर्श मानते हैं। आईपीएल के एक सीजन के दौरान उन्होंने एमएस धोनी को देख अपने हाथ जोड़ लिए थे। वह फोटो भी सोशल मिडिया पर जमकर वायरल हुआ था और लोग इसे देखने के बाद कहने लगे थे एक आल टाइम लीजेंड को भविष्य एक का लीजेंड प्रणाम कर रहा है।
यह भी पढ़ें: इन टीमों को मिलेंगे फाइनल में एंट्री के दो मौके, पॉइंट्स टेबल में मचा है घमासान
यह भी पढ़ें: World Boxing Championship में भारत आज रचेगा इतिहास, सिल्वर के लिए आज होगी जंग
Published on:
12 May 2023 12:24 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
