4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लखनऊ सुपर जायंट्स को वीरेंद्र सहवाग ने लगाई लताड़, बोले- ये तो बहुत बड़ा ब्लंडर था

IPL 2023 GT vs LSG : गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 56 रन से हराकर बड़ी जीत दर्ज की है। इस मैच में लखनऊ की ओर से कई ऐसे फैसले लिए जो टीम के हित में नहीं थे। इसी को लेकर भारत के पूर्व सलामी बल्‍लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने लखनऊ सुपर जायंट्स टीम मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा है।

2 min read
Google source verification
लखनऊ सुपर जायंट्स को वीरेंद्र सहवाग ने लगाई लताड़, बोले- ये तो बहुत बड़ा ब्लंडर था।

लखनऊ सुपर जायंट्स को वीरेंद्र सहवाग ने लगाई लताड़, बोले- ये तो बहुत बड़ा ब्लंडर था।

ipl 2023 GT vs LSG : आईपीएल के 16वें का 51वां मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में गत विजेता गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात ने लखनऊ को 56 रन से हराकर बड़ी जीत दर्ज की है। इसके साथ ही प्‍लेऑफ में भी लगभग जगह पक्‍की कर ली है। इस मैच की खास बात ये थी कि पहली बार हार्दिक पांड्या और क्रुनाल पांड्या दोनों भाई एक-दूसरे के सामने कप्‍तानी करते नजर आए। हार्दिक पांड्या ने जहां इस मैच को जीतने के लिए अपनी कप्‍तानी का पूरा अनुभव झोंक दिया, लेकिन वहीं क्रुणाल पांड्या ने कई ऐसे फैसले लिए जो टीम के हित में नहीं थे। इसी को लेकर भारत के पूर्व सलामी बल्‍लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने लखनऊ सुपर जायंट्स टीम मैनेजमेंट को जमकर लताड़ लगाई है।


दरअसल, आईपीएल के इस सीजन में दीपक हुड्डा पूरी तरह से फ्लॉप रहे हैं, इसके बावजूद उन्‍हें तीसरे नंबर पर बल्‍लेबाजी के लिए उतारा जा रहा है। जबकि लखनऊ के लिए आयुष बदोनी, निकोलस पूरन ने कुछ मैच जिताने वाली पारियां खेली हैं। इसके बावजूद टीम के बल्‍लेबाजी क्रम में कोई बदलाव नहीं किया जा रहा है। यह पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग को नागवार गुजरा है।

'पूरन, स्टॉयनिस, बदौनी या फिर खुद उतरते कप्‍तान'

वीरेंद्र सहवाग क्रिकबज पर कहा क‍ि 10 ओवर में लखनऊ ने एक विकेट के नुकसान पर 102 रन बना लिए थे। उनको ये मैच इतने बड़े अंतर से नहीं हारना चाहिए था। उन्‍होंने कहा कि मुझे ऐसा लगता है कि किसी इनफॉर्म बल्लेबाज को पहले उतारा जाना चाहिए था। उन्‍होंने कहा कि निकोलस पूरन, मार्कस स्टॉयनिस, आयुुष बदौनी या फिर खुद क्रुणाल बल्‍लेबाजी के लिए उतर सकते थे।

यह भी पढ़ें : पाकिस्‍तान से कुछ घंटे में ही छिना नंबर-1 का ताज, भारत ने फिर पछाड़ा

'आखिर हुड्डा को तीसरे नंबर पर किसने भेजा?'

सहवाग ने कहा कि लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से किया गया यह बहुत बड़ा ब्लंडर था। अगर निकोलस पूरन उतरते और अपने अंदाज में खेलते तो वह 20 गेंदों पर 50 रन बनाकर गेम बदल सकते थे। आपको जीतने के लिए 100 की जरूरत है तो आप 5 ओवर में नहीं जीत सकते।

आयुष ने 11 गेंद खेलकर 21 रन की पारी खेली, अगर उसे पहले भेजते तो तेजी से रन बनाता और रिक्वायर्ड रन रेट भी नहीं बढ़ता। उन्‍होंने सवाल किया कि आखिर ये फैसला किसका था? कप्तान, कोच या फिर टीम मैनेजमेंट का? आखिर हुड्डा को तीसरे नंबर पर बल्‍लेबाजी के लिए किसने भेजा?

यह भी पढ़ें : छलका संजू सैमसन का दर्द, इस खिलाड़ी पर फोड़ा हार का ठीकरा

Story Loader