
Virat Kohli Gautam Gambhir Fight: पूर्व दिग्गज क्रिकेटर युवराज सिंह ने हाल ही में आईपीएल 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच हुए मुकाबले के बाद विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच हुई लड़ाई के बाद शांति की मांग बहुत ही अलग अंदाज में की है। 1 मई को हुए मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मैच के बाद कोहली और गौतम गंभीर के बीच जुबानी लड़ाई चर्चा में बनी हुई है। विराट और गंभीर के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया था कि दोनों टीमों के खिलाड़ियों को बीच में आकर इन दोनों को अलग करना पड़ा था।
सुझाया बिजनेस आईडिया
इस झगड़े के बाद फैंस दो धरे में बंट गए है। कोई विराट को सपोर्ट कर रहा है तो कोई गंभीर के साथ है। कई क्रिकेट प्रेमी ऐसे भी हैं जिनका मानना है कि जो कुछ भी हुआ, बहुत गलत हुआ। ऐसा किसी भी हाल में नहीं होना चाहिए था। लेकिन अब पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह ने इस झगड़े में भी बिजनेस आइडिया खोज निकाला है। 2007 और 2011 वर्ल्ड कप के हीरो रहे युवराज का आइडिया सच में लाजवाब है।
जैसा कि आप जानते हैं लखनऊ में लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मैच हुआ और मैच के बाद कोहली-गंभीर भिड़ गए। ऐसा भिड़े कि तमाम खिलाड़ियों को बीच में आकर इन्हें अलग करना पड़ा। पूरा कॉलेज बॉयज के झगड़े जैसा माहौल बन गया था। 1 मई के इस बवाल के बाद युवराज ने एक ट्वीट किया उन्होंने लिखा
मैं सोचता हूं कि स्प्राइट को अपने ठंड रख कैंपेन के लिए गौती और चीकू ( गौतम गंभीर और विराट कोहली) को साइन करना चाहिए। आपलोगों का क्या कहना है?
विराट कोहली और गौतम गंभीर के इस झगड़े पर पूर्व महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर, हरभजन सिंह, रवि शास्त्री और वीरेंद्र सहवाग जैसे पूर्व क्रिकेटरों ने अपने राय रखे। इन सबके बाद अब युवराज सिंह ने इस मसले पर एक मजाकिया ट्वीट किया है। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह ने विराट और गौतम दोनों ही खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर किया है।
ऐसे में वह दोनों के स्वभाव को अच्छी तरह से जानते हैं। युवराज की दोनों से खूब बनती है। अक्सर सोशल मिडिया पर युवी इनके साथ फोटो डालते रहते हैं। अब युवराज ने मशहूर सॉफ्ट ड्रिंक ब्रांड को सलाह दी है कि उन्हें विराट कोहली और गौतम गंभीर को अपने कैंपेन में जोड़ना चाहिए।
यह भी पढ़ें : MS Dhoni बनेंगे टीम इंडिया के अगले कोच? सुनील गावस्कर ने किया हैरान करने वाला दावा
यह भी पढ़ें: विराट बोले- तू मेरे जूते.... बराबर भी नहीं, नवीन से कोहली के झगड़े का पूरा किस्सा जानिए
Published on:
05 May 2023 10:50 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
