1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MS Dhoni बनेंगे टीम इंडिया के अगले कोच? सुनील गावस्कर ने किया हैरान करने वाला दावा

MS Dhoni Indian Coach : 2019 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके धोनी जल्द टीम इंडिया में नए रोल में दिख सकते हैं। पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने दावा किया है की मौजूदा कोच राहुल द्रविड़ के कार्यकाल पूरा होने के बाद धोनी इस रोल को बखूबी निभा सकते हैं।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Paritosh Shahi

•

Updated: 4 May 2023, 4:29 PM IST

ms_gavaskar.jpg

MS Dhoni Indian Coach : आईपीएल हो या इंडियन टीम, महेंद्र सिंह धोनी की गिनती भारत के सबसे महान कप्तानों में होती है। धोनी ने भारत को अपनी कप्तानी में कई बड़े टूर्नामेंट में जीत दिलाई। भारत को धोनी, अपनी कप्तानी में टी-20 वर्ल्ड कप, एक दिवसीय वर्ल्ड कप, टेस्ट की नंबर-1 टीम बनाने के अलावा चैंपियन ट्राफी भी जीता चुके हैं। आईपीएल की ट्राफी भी धोनी ने 4 बार अपने नाम किया है। 2019 में इंटरनेशनल से रिटायर हो चुके धोनी की लोकप्रियता आज भी कम नहीं हुई है। आईपीएल के 16वें सीजन को फैंस धोनी का बतौर प्लेयर आखिरी सीजन मान रहे हैं। इसलिए हर स्टेडियम में, चाहे वो चेन्नई की होम ग्राउंड हो या अन्य टीमों का होम ग्राउंड, हर जगह पीला बाढ़ देखने को मिल रहा है। अब धोनी बतौर प्लेयर यह आखिरी सीजन है की नहीं यह धोनी के सिवा कोई नहीं जानता, लेकिन टीम इंडिया में कोच के रोल में धोनी बहुत जल्द दिख सकते है ऐसा दावा पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने किया है।


धोनी को टीम इंडिया का कोच होना चाहिए

पूर्व महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर का कहना है कि धोनी को टीम इंडिया का कोच होना चाहिए। वह अभी करियर के अंतिम दौर से गुजर रहे हैं। ऐसे में अगर वह टीम इंडिया के कोच के तौर पर टीम से जुड़े रहेंगे तो भारतीय क्रिकेट टीम को काफी फायदा हो सकता है। एक स्पोर्ट्स वेबसाइट से बातचीत के दौरान सुनील गावस्कर ने धोनी को टीम इंडिया का कोच बनाए जाने की इच्छा जाहिर की है।

बता दें उनसे जब सवाल किया कि क्या धोनी को एक दिन भारतीय टीम का कोच बनना चाहिए? इसका जवाब देते हुए सुनील गावस्कर ने कहा कि, धोनी टीम इंडिया की कोचिंग की भूमिका में कुछ समय बाद नजर आ सकते हैं। उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि, मेरा मानना है कि टीम से जुड़े किसी भी असाइनमेंट से जुड़ने के लिए एक खिलाड़ी को कम से कम 2 से 3 साल का कूलिंग पीरियड बिताना चाहिए, फिर चाहे वो कोचिंग हो या सिलेक्शन कमिटी या फिर मैनेजेमंट की जिम्मेदारी, हर खिलाड़ी को 2-3 साल कूलिंग पीरियर की जरूरत होती है।

बता दें धोनी ने 2019 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। साथ ही साल 2021 टी20 वर्ल्ड कप में धोनी टीम इंडिया के मेंटोर बने थे। जिसका ज्यादा फायदा भारत को उस टूर्नामेंट में नहीं हुआ था। धोनी अभी सिर्फ आईपीएल में खेलते नजर आते हैं और अब उनके आईपीएल से भी संन्यास लेने की अटकलें काफी तेज हैं।

हर कोई पिछले सीजन से हीं यह अनुमान लगा रहा है की धोनी अब और नहीं खेलंगे। जल्द ही धोनी आईपीएल से भी संन्यास लेंगे। हालांकि धोनी ने अभी तक इसको लेकर कोई ऑफिसियल स्टेटमेंट नहीं दिया है। ऐसे में कह पाना मुश्किल है कि वह आईपीएल 2024 में खेलते हुए नजर आएंगे या नहीं?

यह भी पढ़ें : विराट बोले- तू मेरे जूते.... बराबर भी नहीं, नवीन से कोहली के झगड़े का पूरा किस्सा जानिए
धोनी को कोच बनाने से हो सकता है फायदा

अभी भारतीय टीम में जितने भी प्लेयर खेल रहे हैं उनमें से ज्यादातर वैसे खिलाड़ी हैं जो धोनी की कप्तानी में भी खेल चुके है और यह बात तो सभी जानते हैं की अनुभवी खिलाड़ी से लेकर युवा खिलाड़ी तक सभी धोनी की कितनी इज्जत करते हैं। सभी धोनी की बातों को ध्यान से सुनते हैं। उनसे टिप्स लेकर अपने खेल में निखार लाते हैं। उदाहरण के तौर पर मौजूदा आईपीएल में शिवम दुबे और अजिंक्य रहाणे को ही ले लीजिए दोनों को हीं धोनी ने पहले टीम में मौका दिया उनपर विश्वास जताया और परिणाम सबके सामने है।

जिस शिवम दुबे को तेज गेंदबाज एक छोटी गेंद देकर आउट कर देते थे। आज वही शिवम दुबे उस गेंद को सिक्स मार रहे हैं। धोनी ने उन्हें छोटी गेंद खेलने की जो तकनीक बताई वह शिवम के बहुत कम आई। इसी तरह आने वाले वक्त में अगर धोनी को कोच बनाया जाता है तो भारतीय क्रिकेट की दशा और दिशा दोनों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकती है।

यह भी पढ़ें : मुंबई की टीम ने पहले मैदान और फिर बाद में ट्विटर पर पंजाब को गजब रगड़ा