6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2024: अश्विन और बोल्ट की कहर बरपती गेंदबाजी, RCB ने RR 173 रनों का लक्ष्य दिया

RR vs RCB: राजस्थान रॉयल्स ने जोरदार गेंदबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट खोकर 172 रन बनाने दिये।

less than 1 minute read
Google source verification

Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bengaluru, Eliminator, IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें संस्करण का एलिमिनेटर मुक़ाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जा रहा है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने 180 रनों का लक्ष्य रखा है।

राजस्थान रॉयल्स ने जोरदार गेंदबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट खोकर 172 रन बनाने दिये। बेंगलुरु के लिए रजत पाटीदार ने 22 गेंद पर दो सिक्स और दो चौके की मदद से 34 , विराट कोहली ने 24 गेंद पर तीन चौके और एक सिक्स की मदद से 33 रन और महिपाल लोमरोर ने 17 गेंद पर दो सिक्स और दो चौके की मदद से 32 रनों की पारी खेली।

इनके अलावा कैमरन ग्रीन ने 21 गेंद पर 27, कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने 14 गेंदपर 17 और दिनेश कार्तिक ने 13 गेंद पर 11 रनों का योगदान दिया। राजस्थान रॉयल्स के लिए रविचंद्रन अश्विन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में मात्र 19 रन देकर दो विकेट लिए। उनके अलावा आवेश खान ने तीन लिए, लेकिन वे महंगे साबित हुए। उन्होंने चार ओवर में 44 रन लुटाये। वहीं युजवेंद्र चहल और ट्रेंट बोल्ट ने एक - एक विकेट लिए।