Ravindra Jadeja Out obstructing the field: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 61वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से हो रहा है। एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के सामने 142 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड आउट दिया गया, जिसके बाद वह नाराजगी जताते हुए पवेलियन लौट गए।