दरअसल, वायरल हो रहे इस 30 सेकंड के वीडियो में डेविड वॉर्नर के दो फैन राम नाम का पटका पहनाने के बाद राम मंदिर की मूर्ति भेंट करते नजर आ रहे हैं। डेविड वॉर्नर ये सम्मान पाकर बेहद खुश दिख रहे हैं और जब फैन जय श्री राम का जयघोष करते हैं तो जवाब में डेविड वॉर्नर भी जय श्री राम बोलते हैं। फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।