
IPL 2024, Qualifiers 1, KKR vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का पहला क्वालीफायर्स मंगलवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद तैयार हैं। दोनों टीमें लीग स्टेज में अपने सभी मैच खेलने के बाद अंक तालिक में टॉप दो स्थान पर रही हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स इस सीजन शानदार फॉर्म में है और लीग स्टेज में सबसे ज्यादा मैच जीतकर अंक तालिका में पहले स्थान पर भी रही। उसके आंकड़े भी सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ इतने शानदार हैं कि केकेआर का फाइनल में जाना रिकॉर्ड के हिसाब से आसान लग रहा है।
कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल के इतिहास में 26 मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान सिर्फ 9 बार हैदराबाद को जीत मिली है तो 17 मुकाबलों में कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीत हासिल की है। इस सीजन भी दोनों टीमें आईपीएल 2024 के शुरू होने के एक दिन बाद ही मैदान पर आमने सामने हुईं और कोलकाता ने अपना दबदबा कायम रखते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। कोलकाता के लिए सबसे खास बात ये है कि इस टीम ने इतिहास में सिर्फ 2 क्वालीफायर्स खेला है और दोनों बार खिताब जीता है।
कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2011 में पहली बार अंतिम चार में जगह बनाई थी और अंक तालिका में चौथे स्थान पर रहने के बाद एलिमिनेटर हार कर बाहर हो गई थी। 2012 में केकेआर ने फिर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया और क्वालीफायर्स के साथ फाइनल जीतकर खिताब पर कब्जा किया। 2014 में भी केकेआर ने इसी प्रोसेस से खिताब जीता। इसके बाद 2016, 2017, 2018 और 2021 में भी यह टीम प्लेऑफ में पहुंची लेकिन कभी एलिमिनेटर से बाहर हुई तो कभी दूसरा क्वालीफायर्स इनका आखिरी सफर साबित हुआ।
Updated on:
20 May 2024 04:06 pm
Published on:
20 May 2024 04:03 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
