11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

LSG vs GT: लखनऊ में गेंदबाज बरपाएंगे कहर या बल्लेबाज लिखेंगे नया अध्याय? जानें पिच का हाल

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 21वें मुकाबले में लखनऊ सुपरजायंट्स और गुजरात टाइटंस आमने सामने होंगी। इस मुकाबले के शुरू होने से पहले जान लें कैसी है इकाना स्टेडियम की पिच।

2 min read
Google source verification
ekana.jpg

IPL 2024 , LSG vs GT Pitch Report: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 21वां मुकाबला आज शाम 7.30 बजे से लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां मेजबान लखनऊ सुपरजायंट्स का सामना गुजरात टाइटंस से होगा। इन दोनों टीमों का आईपीएल इतिहास ज्यादा पुराना नहीं है। 2022 में पहली बार इस लीग का हिस्सा बनी ये टीमें, पिछले दोनों सीजन में अपने प्रदर्शन ने फैंस को प्रभावित करने में सफल रही हैं और आज एक दूसरे के सामने मैदान पर उतरने जा रही हैं।

दोनों टीमों को छोटा लेकिन शानदार इतिहास

गुजरात टाइटंस ने जहां पिछले दोनों सीजन फाइनल में प्रवेश किया है और एक बार खिताब भी जीत चुकी है तो लखनऊ सुपरजायंट्स भी दोनों बार अंतिम 4 में पहुंचने में सफल रही है। लखनऊ की कमान केएल राहुल के हाथों में है तो गुजरात का नेतृत्व शुभमन गिल कर रहे हैं। दोनों खिलाड़ी अपनी अपनी टीम के साथ भारतीय टीम का भी अभिन्न अंग हैं ऐसे में फैंस को लखनऊ में आज रात एक धमाकेदार मुकाबला देखने को मिल सकता है।

गेंदबाजों के लिए लखनऊ की पिच मददगार

2017 में बनकर तैयार हुआ लखनऊ का इकाना स्टेडियम अब तक 9 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैचों की मेजबानी कर चुका है। आमतौर पर गेंदबाजों की मदद के लिए जाने जाने वाला इकाना स्टेडियम कभी कभी बल्लेबाजों के लिए भी काफी मददगार हो जाता है। गुजरात टाइटंस ने यहां सिर्फ एक मैच खेला है, जिसमें उन्होंने लखनऊ को 7 रन से मात दी थी। यह पिच तेज गेंदबाजों के लिए मददगार होती है और 150 रन यहां का औसत स्कोर है।

159 से बड़ा लक्ष्य आज तक नहीं हुआ चेज

इकाना स्टेडियम में दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है लेकिन फिर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम यहां कम से कम 175 का स्कोर खड़ा करना चाहेगी, जो सुरक्षित माना जाता है। इस मैदान पर सबसे बड़ा रन चेज का रिकॉर्ड पंजाब किंग्स के नाम है, जो पिछले साल दर्ज हुआ है। उन्होंने 159 रन के लक्ष्य को 2 विकेट रहते हासिल कर लिया था।