4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2024: KL Rahul की धमाकेदार पारी और दीपक हूडा के अर्धशतक की बदौलत लखनऊ ने राजस्थान को दिया 197 का लक्ष्य

IPL 2024: लखनऊ के इकाना स्टेडियम में राहुल की शानदार पारी की बदौलत 20 ओवर में लखनऊ सुपरजायंट्स ने 5 विकेट गंवाकर 196 रन बनाए।

2 min read
Google source verification
KL Rahul

IPL 2024, LSG vs RR: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 44वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स के सामने 197 रन का लक्ष्य रखा है। लखनऊ की शुरुआत खराब रही लेकिन कप्तान केएल राहुल ने शानदार 76 रन की पारी खेली तो दीपक हूडा ने 50 रन बनाए और टीम को 190 के पार पहुंचाने में अपनी भूमिका निभाई।

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उनके गेंदबाजों ने कप्तान के फैसले को 2 ओवर में ही सही साबित कर दिया और लखनऊ को दो बड़े झटके दिए। मैच की तीसरी गेंद पर क्विंटन डिकॉक को बोल्ट ने बोल्ड मारा तो अगले ओवर में मार्कस स्टॉयनिस संदीप शर्मा की गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद कप्तान केएल राहुल को दीपक हूडा का साथ मिला और दोनों ने टीम को 100 के पार पहुंचा दिया।

राहुल ने ठोक दिए 2 छक्के और 8 चौके

दीपक हूडा ने 30 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया लेकिन अगली गेंद पर आउट हो गए। उन्होंने 31 गेंदों का सामना किया और अपनी पारी में 7 चौके लगाए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए निकोलस पूरन ने 11 गेंदों पर 11 रन बनाए। आयूष बदोनी ने 13 गेंदों में 18 रन की पारी खेली तो केएल राहुल 48 गेंदों में 8 चौके और 2 छक्कों की मदद से 76 रन बनाकर आउट हुए।

संदीप शर्मा ने की शानदार गेंदबाजी

आखिरी में क्रुणाल पंड्या ने 11 गेंदों में 15 रन बनाए और टीम को 196 तक पहुंचा दिया। संदीप शर्मा ने सबसे किफायती गेंदबाजी की और 4 ओवर में 31 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। ट्रेंट बोल्ट, आवेश खान और रविचंद्रन अश्विन को भी एक एक सफलता मिली। अब राजस्थान रॉयल्स को जीत के लिए 197 रन बनाने हैं।

ये भी पढ़ें: हार्दिक पंड्या या शिवम दुबे, टी20 वर्ल्डकप के लिए किस ऑलराउडंर को मिलेगी जगह?