25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MI vs DC: क्या दिल्ली को हरा आज पहली जीत दर्ज करेगी मुंबई, जानें अब तक किसका पलड़ा रहा भारी

MI vs DC Head to Head: आईपीएल 2024 में आज दोपहर मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम में मुंबई इंडियंस और दिल्‍ली कैपिटल्‍स के बीच बेहद महत्‍वपूर्ण मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच से पहले जान लीजिये अब तक दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड कैसा रहा है।

2 min read
Google source verification
mi_vs_dc_head_to_head.jpg

MI vs DC Head to Head: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में आज 7 अप्रैल को सुपरसंडे में डबल हेडर खेला जाएगा, जिसका पहला मैच मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम में मुंबई इंडियंस और दिल्‍ली कैपिटल्‍स के बीच खेला जाएगा। हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली मेजबान मुंबई इंडियंस आज घर में दिल्‍ली कैपिटल्‍स के खिलाफ अपनी पहली जीत दर्ज करने के उद्देश्‍य उतरेगी। वहीं, ऋषभ पंत के नेतृत्‍व वाली दिल्‍ली कैपिटल्‍स इस मुकाबले से जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी। ऐसे में आज दर्शकों को बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। आइये इस मैच से पहले जानते हैं आईपीएल के इतिहास में अब तक कौन किस पर भारी पड़ा है?


मुंबई इंडियंस बनाम दिल्‍ली कैपिटल्‍स हेड टू हेड रिकॉर्ड

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में दोनों का अब 33 बार आमना-सामना हुआ है। जिसमें से मुंबई इंडियंस ने 18 मुकाबले अपने नाम किए हैं। वहीं, दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने 15 मैचों में जीत दर्ज की है। इस तरह अभी तक मुंबई का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।

मुंबई इंडियंस का फुल स्‍क्‍वाड

रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, शम्स मुलानी, गेराल्ड कोएत्ज़ी, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह, क्वेना मफाका, मोहम्मद नबी, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस गोपाल, ल्यूक वुड, विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर, नेहल वढेरा, कुमार कार्तिकेय, शिवालिक शर्मा, अंशुल कंबोज, आकाश मधवाल, नुवान तुषारा और डेवाल्ड ब्रेविस।

यह भी पढ़ें : MI vs DC: मुंबई में आज लगेगा रनों का अंबार या विकेटों झड़ी, पढ़ें वानखेड़े की पिच रिपोर्ट

दिल्‍ली कैपिटल्‍स का फुल स्‍क्‍वाड

डेविड वार्नर, पृथ्वी शॉ, मिशेल मार्श, अभिषेक पोरेल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, सुमित कुमार, रसिख दार सलाम, एनरिक नॉर्टजे, इशांत शर्मा, खलील अहमद, मुकेश कुमार, कुमार कुशाग्र, प्रवीण दुबे, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, यश ढुल, कुलदीप यादव, रिकी भुई, जे रिचर्डसन, शाई होप, ललित यादव, विक्की ओस्‍तवाल और स्वास्तिक चिकारा।

यह भी पढ़ें : मुंबई में सूर्यकुमार यादव की एंट्री तो दिल्‍ली से इस दिग्गज की छुट्टी, आज 2 बड़े बदलाव तय!